scriptबांसवाड़ा : संत रविदास जयंती पर निकाली विशाल रैली, भजन-कीर्तन में डूबे लोग | Mass rally on Saint Ravidas Jayanti in Banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : संत रविदास जयंती पर निकाली विशाल रैली, भजन-कीर्तन में डूबे लोग

कबीर मंदिर में रैली का हुआ स्वागत, महोत्सव के तहत हुए विविध कार्यक्रम

बांसवाड़ाJan 31, 2018 / 11:44 pm

Ashish vajpayee

banswara news
बांसवाड़ा. संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को यादव समाज की ओर से विशाल रैली निकाली गई जो नगर भ्रमण के बाद कबीर मंदिर पहुंची। जहां रैली का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इसके पश्चात भजन कीर्तन हुए। संत रविदास जयंती महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से यादव समाजजनों ने हिस्सा लिया। आयोजन समिति के मणिलाल ने बताया कि रैली सुबह सूर्यमंदिर से देवा भगत के निर्देश पर प्रारंभ हुई, जो कॉलेज रोड, कस्टम चौराहा पहुंची।
जहां पूर्व मंत्री भवानी जोशी से रैली का स्वागत किया। रैली के यादव मोहल्ला पहुंचने पर समाजजनों ने भी फूल-माला और पुष्प वर्षा से स्वागत किया। वहां से रैली पुराना बस स्टैंड, गांधी मूर्ति, पीपली चौक पाला रोड होते हुए अंबेडकर सर्किल पहुंची जहां बाबा अंबेडकर साहब की प्रतिमा पर अमर भगत ने माल्यर्पण किया। इसके बाद रैली मुख्य मार्ग से बाहुबली कॉलोनी स्थित कबीर मंदिर पहुंची।
हुए भजन कीर्तन

रैली के कबीर मंदिर पहुंचे के बाद समाजजनों की ओर से भजन कीर्तन हुए। साथ ही सभा का आयोजन हुआ। सभा की अध्यक्षता शंकरलाल ने की। मुख्य अतिथि रणछोड़दास महाराज रहे। वहीं, विशिष्ठ अतिथि लालाराम, कालूराम, कोदरलाल, नाथूलाल और पार्षद देवबाला राठौड़ रहीं। कार्यक्रम में समाज के डॉ. शंकरलाल यादव, मांगीलाल, वि_ल, गंगा राम यादव, नानजी भाई, पार्षद धनेश्वर सहित अन्य समाजजनों ने संबोधित किया।
तलवाड़ा. भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में जिला एससी मोर्चा द्वारा संत रविदास जयंती मनाई गई। अध्यक्षता एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग ने की। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी व विशिष्ठ अतिथि योगेश जोशी, महामंत्री ललित बुनकर, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल, प्रदेश मंत्री रूपलाल यादव थे। इस मौके पर दीपक, पंकज आदि ने संत रविदास महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
बांसवाड़ा.भारतीय जनता पार्टी एससी मोर्चा की ओर से पार्टी कार्यालय में मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग की अध्यक्षता में बुधवार को संत रविदास महाराज की जयंती मनाई गई। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी, महामंत्री योगेश जोशी, उपाध्यक्ष ललित बुनकर, कन्हैयालाल बुनकर उपस्थित थे। कार्यक्रम में रुपलाल यादव, दीपक राठौड़, पंकज गर्ग, अरविंद तिरगर आदि ने महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : संत रविदास जयंती पर निकाली विशाल रैली, भजन-कीर्तन में डूबे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो