scriptबांसवाड़ा : मंदारेश्वर शिवालय में दर्शन के लिए जा रहे एमबीसी के जवानों से मारपीट, बदमाशों ने खुद को बताया इलाके का दादा और… | MBC soldiers assaulted by youths in banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : मंदारेश्वर शिवालय में दर्शन के लिए जा रहे एमबीसी के जवानों से मारपीट, बदमाशों ने खुद को बताया इलाके का दादा और…

MBC soldiers assaulted : कोतवाली थाना इलाके का मामला दो जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

बांसवाड़ाAug 03, 2019 / 02:58 pm

Varun Bhatt

banswara

बांसवाड़ा : मंदारेश्वर शिवालय में दर्शन के लिए जा रहे एमबीसी के जवानों से मारपीट, बदमाशों ने खुद को बताया इलाके का दादा और…

बांसवाड़ा. मंदारेश्वर महादेव के दर्शन के लिए जाते समय बाइक सवार दो जनों ने मेवाड़ भील कोर के जवानों के साथ मारपीट कर दी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हॉस्पीटल लाया गया। साथ ही कोतवाली थाना पुलिस ने एक नामजद सहित दो जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कोतवाली थाना प्रभारी भैयालाल आंजना ने बताया कि ईटाउवा हाल एमबीसी कांस्टेबल दिनेश चन्द्र पडियार पुत्र अर्जुन ने तोफीक एवं उसके साथी के खिलाफ जान से मारने की धमकी एवं मारपीट की वारदात का आरोप लगाया है।
बांसवाड़ा : माही बांध की आवासीय कॉलोनी में एमबीसी के अस्थाई बसेरे के आसार, बेचैन हुए सेवानिवृत्त कार्मिकों के परिवार!

रिपोर्ट अनुसार दिनेश अपने साथी जतिन पटेल एवं विशाल पाटीदार के साथ शुक्रवार की दोपहर के समय मंदारेश्वर स्थित महादेव के दर्शनों के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रास्ते में एक मोड़ पर आरोपियों ने जवानों की बाइक के आगे कट मारा। इस पर एमबीसी जवानों ने समझाने का प्रयास किया। तब बात आई गई हो गई। इसके बाद आरोपियों ने केनाल के पास जवानों को पीछे से आकर घेरा और गाली गलौच करते हुए उनके साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। इसमें एमबीसी कांस्टेबल के आंख, हाथ एवं शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई।
बांसवाड़ा : सरकारी स्कूल में पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने हल करवाए गणित के सवाल, 18 बच्चों को गोद लेकर देंगे शैक्षिक मार्गदर्शन

खुद को बताया दादा
पुलिस के अनुसार आरोपी ने मारपीट करते हुए स्वयं का नाम तोफीक बताया। साथ ही उसने जवानों से कहा कि वह इलाके का दादा है उसने पूर्व में दानपुर के कांस्टेबल के साथ भी मारपीट की है। इस बीच जवानों ने स्वयं को एमबीसी का होना बताया। इसके बाद भी आरोपियों ने एक न सुनी और वह अपने साथियों के साथ जवानों को मारते पीटते रहे। पुलिस ने एक नामजद सहित दो जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महंगी बाइक पर बैठकर आए थे और मारपीट करने के बाद फरार हो गए।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : मंदारेश्वर शिवालय में दर्शन के लिए जा रहे एमबीसी के जवानों से मारपीट, बदमाशों ने खुद को बताया इलाके का दादा और…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो