scriptVideo : विधानसभा चुनाव में भाजपा से निष्कासित होने के बाद भारतीय ट्राइबल पार्टी के सम्मेलन में पहुंचे पूर्व विधायक नवनीतलाल निनामा और… | Navneet Lal ninama arrived at the Bhartiya Tribal Party Conference | Patrika News
बांसवाड़ा

Video : विधानसभा चुनाव में भाजपा से निष्कासित होने के बाद भारतीय ट्राइबल पार्टी के सम्मेलन में पहुंचे पूर्व विधायक नवनीतलाल निनामा और…

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाJan 03, 2019 / 01:35 pm

deendayal sharma

banswara

Video : विधानसभा चुनाव में भाजपा से निष्कासित होने के बाद भारतीय ट्राइबल पार्टी के सम्मेलन में पहुंचे पूर्व विधायक नवनीतलाल निनामा और…

Video : विधानसभा चुनाव में भाजपा से निष्कासित होने के बाद भारतीय ट्राइबल पार्टी के सम्मेलन में पहुंचे पूर्व विधायक नवनीतलाल निनामा और…
बांसवाड़ा. राजस्थान में गत वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में डूंगरपुर जिले की दो सीटों पर कब्जा जमाने वाली भारतीय ट्राईबल पार्टी का गुरुवार को बांसवाड़ा के कोहाला में सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट नहीं मिलने पर घाटोल सीट से निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले निष्कासित दिग्गत नेता नवनीतलाल निनामा भी पहुंचे। भाजपा ने उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इधर, बीटीपी की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें नवनीतलाल निनामा के पहुंचने पर अब कई कयास लगाए जा रहे है। बीटीपी के सम्मेलन में काफी संख्या में जनजातिय क्षेत्र के लोग शामिल हुए। इस दौरान लोकगीतों और वाद्ययंत्रों की स्वरलहरियां भी गूंजी। जानकारी के अनुसार सम्मेलन को राष्ट्रीय संरक्षक छोटूभाई वसावा सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो