scriptअनूठा : महिलाओं ने कराया शस्त्र पूजन, देवी दुर्गा को किया नमन | Navratri2019 : Shstr poojan in banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

अनूठा : महिलाओं ने कराया शस्त्र पूजन, देवी दुर्गा को किया नमन

Navratri2019: दुर्गावाहिनी एवं मातृशक्ति की ओर से कराया गया आयोजन, संतों ने दिया आशीष

बांसवाड़ाOct 06, 2019 / 08:39 pm

Ashish vajpayee

अनूठा : महिलाओं ने कराया शस्त्र पूजन, देवी दुर्गा को किया नमन

अनूठा : महिलाओं ने कराया शस्त्र पूजन, देवी दुर्गा को किया नमन

बांसवाड़ा. दशहरे पर या इससे पूर्व शस्त्रों का पूजन आम बात है। लेकिन रविवार को बांसवाड़ा के महिला संगठन ने देश की वीरांगनों की याद तरोताजा कर दी। आमतौर पर पुरुषों की शोभा माने जाने वाले अस्त्रशस्त्र का पूजन रविवार को महिलाओं ने किया। मां दुर्गा के शक्ति रूप को नमन करने के उद्देश्य से महिलाओं ने पूजन किया। दुर्गा अष्टमी के दिन दुर्गा वाहिनी एवं मातृ शक्ति संगठन की तकरीबन 30 महिलाओं की ओर से सर्वधर्म मंदिर में शस्त्र पूजन, भजन व गरबा आयोजित किया गया।

बच्चों को भी जोड़ा परंपरा से
संगठन की जिला संयोजित साक्षी दक ने बताया कि पहली बार शस्त्र पूजन कार्यक्रम महिलाओं की ओर से आयोजित किया गया। इसमें बच्चों को भी अधिक से अधिक संख्या में जोड़ा गया ताकि बच्चे भी हिन्दू परंपराओं ने जुड़े और महत्व को समझें।

संतों ने जलाए दीप
पूजन का शुभारंभ बड़ा रामद्वारा संत राम प्रकाश महाराज और भारतमाता मंदिर के रामस्वरुप महाराज ने किया। संतों ने दीप प्रज्जवलित कर, शस्त्रों पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर सज्जनसिंह, अनुराग सिंघवी, सतीश भंडारी, राजेश भावसार, तरुण, विकास कलाल, राधा सखी मंडल की महिलाएं एवं शीतल भंडारी, इंदू जैन, कुसुम कोठारी, विनीता शर्मा, मिथिलेश, मीरा, मीनाक्षी, मंजू, सुधा, उर्वशी, मोलिशा, कोमल सहित कई लोग उपस्थित रहे। इस दौरान संतों ने जिला संयोजिका साक्षी दक, नगर संयोजिका साधना जैन, मातृ शक्ति की जिला संयोजिका प्रेमलता भावसार,नगर सयोजिका नयना जैन को सम्मानित किया।

Home / Banswara / अनूठा : महिलाओं ने कराया शस्त्र पूजन, देवी दुर्गा को किया नमन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो