scriptबांसवाड़ा : प्रकृति की खूबसूरती निहारने बांसवाड़ा आएगा ‘परिन्दों का सफर’ | 'Parindo Ka Safar' will come in Banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : प्रकृति की खूबसूरती निहारने बांसवाड़ा आएगा ‘परिन्दों का सफर’

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाSep 05, 2018 / 01:47 pm

Ashish vajpayee

banswara

बांसवाड़ा : प्रकृति की खूबसूरती निहारने बांसवाड़ा आएगा ‘परिन्दों का सफर’

बांसवाड़ा. नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण बांसवाड़ा को पर्यटन मानचित्र पर स्थान दिलाने के लिए जिला प्रशासन और जिला पर्यटन उन्नयन समिति की ओर से किए गए प्रयास सफल होते दिख रहे हैं। इसी श्रृंखला में 8 व 9 सितंबर को जिला कलक्टर भगवतीप्रसाद, जिला प्रशासन व पर्यटन समिति के विशेष आमंत्रण पर राजस्थान पर्यटन से जुड़ा कोटा का एक समूह ‘परिंदों का सफर’ बांसवाड़ा आएगा।
वर्षों से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत समूह के सारांश रामावत ने बताया कि समूह द्वारा बांसवाड़ा के पर्यटन स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से दो दर्जन से अधिक सदस्य 8 सितंबर को आएंगे। इसमें अधिकांश लोग फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, ब्लॉग, पत्रकारिता और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। वे पर्यटन स्थलों के सौंदर्य को अपने कौशल से पर्यटन मानचित्र पर उभारने का प्रयास करेंगे।
पर्यटन स्थलों की बनेगी डॉक्यूमेंट्री
समिति के संरक्षक जगमालसिंह ने बताया कि परिंदों का सफ र के सदस्य भ्रमण के दौरान फ ोटोग्राफ ी वीडियोग्राफ ी करेंगे और इस पर एक शॉर्ट डॉक्यमेंट्री फि ल्म तैयार की जाएगी। इसे राजस्थान पर्यटन विभाग की वेबसाइट के साथ सोशल मीडिया से प्रचारित किया जाएगा। फ ोटोग्राफ्स की प्रदर्शनी कोटा की आर्ट गैलरी में 14 से 16 सितंबर तक लगाई जाएगी।
इन स्थानों पर पहुंचेंगे
रामावत ने बताया कि सफर की शुरुआत 8 सितंबर को कागदी पिक अप वियर से होगी। इसके बाद कडेलिया, सिंगपुरा फॉल, गेमन पुल, जुआफॉल, कल्पवृक्ष, चाचाकोटा, आनंदसागर, माहीबांध, काकनसेजा, बांसवाड़ा पैलेस व भंडारिया में पैंथर साइटिंग स्थान पहुंचेंगे। अगले दिन सदस्य सुरवानिया डेम, घोटिया आंबा, झोल्ला फ ॉल, मानगढ़, अरथूना, भीमकुण्ड, रामकुण्ड होते हुए त्रिपुरा सुंदरी होते हुए बांसवाड़ा आएंगे।
‘सडक़ से लेकर न्यायालय तक करेंगे संघर्ष’
बांसवाड़ा. प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों की दो दिवसीय शिक्षा संगीति राजसमन्द में आयोजित की गई। आयोजन में निजी विद्यालयों के जिला पदाधिकारियों एवं शिक्षाविदों ने भाग लिया। इसमें विशेष रूप से वर्तमान राज्य सरकार द्वारा निजी विद्यालयों को प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए सडक़ से लेकर न्यायालय तक संघर्ष करने संबंधी प्रस्ताव पास किया गया।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : प्रकृति की खूबसूरती निहारने बांसवाड़ा आएगा ‘परिन्दों का सफर’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो