scriptVideo: राज्यमंत्री अर्जुन बामनिया ने पूर्व सीएम हरिदेव जोशी के बारे में दिया बड़ा बयान, सुनकर जनता की उम्मीदें चढ़ी परवान | state minister arjun bamaniya speak about the haridev joshi | Patrika News
बांसवाड़ा

Video: राज्यमंत्री अर्जुन बामनिया ने पूर्व सीएम हरिदेव जोशी के बारे में दिया बड़ा बयान, सुनकर जनता की उम्मीदें चढ़ी परवान

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाJan 01, 2019 / 12:38 pm

deendayal sharma

banswara

Video: राज्यमंत्री अर्जुन बामनिया ने पूर्व सीएम हरिदेव जोशी के बारे में दिया बड़ा बयान, सुनकर जनता की उम्मीदें चढ़ी परवान

बांसवाड़ा. जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनसिंह बामनिया का कहना है कि अब जनता की उम्मीदें और अपेक्षाएं बढ़ गई हैं। सरकार और पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे जनता के बीच रहकर पूरा करेंगे और जनता के जीत रूपी कर्ज को विकास के नए आयाम स्थापित कर उतारेंगे। राज्यमंत्री बनने के बाद बांसवाड़ा जिले में पहली बार आगमन पर जिला कांगे्रस कमेटी कार्यालय के बाहर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बामनिया ने उनकी जीत और मंत्री पद मिलने का पूरा श्रेय कांगे्रस के समर्पित कार्यकर्ताओं का है। उन्होंने कहा कि अब पूरा संभाग उनके परिवार जैसा है और जो जिम्मेदारी मिली है, उसे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश कर जन कल्याण की योजनाओं को लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पहले भी बांसवाड़ा में भाई-दोस्त बनकर रहे और आने वाले पांच साल भी जनता के बीच ही रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हरिदेव जोशी का स्मरण करते हुए बामनिया ने कहा कि वे उनके चरणों की धूल के बराबर भी नहीं हैं, लेकिन उनके पदचिन्हों पर चलने का पूरा प्रयास करेंगे।
विकास को मिलेगी गति
पूर्व विधायक कांता भील ने कहा कि स्व. जोशी के बाद अब पहली बार बांसवाड़ा सीट से मंत्री पद मिला है। उन्होंने जन अपेक्षाएं पूरी होने और विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई। प्रदेश जैनेन्द्र त्रिवेदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी को सफलता मिली है। उदयपुर संभाग के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। पूर्व सभापति राजेश टेलर ने कहा कि जनता के सहयोग से यह अवसर आया है और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में काम करेंगे। पूर्व सरकार ने जिले के विकास की गति को रोका है, उसे फिर आगे बढ़ाएंगे। आरंभ में स्वागत भाषण राकेश सेठिया ने दिया। संचालन अशोक शुक्ला ने किया।

Home / Banswara / Video: राज्यमंत्री अर्जुन बामनिया ने पूर्व सीएम हरिदेव जोशी के बारे में दिया बड़ा बयान, सुनकर जनता की उम्मीदें चढ़ी परवान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो