scriptबांसवाड़ा : घर में खाना खाते बच्चे पर अचानक कुत्ते ने किया जानलेवा हमला, बुरी तरह किया लहूलुहान | The dog attacked on the child | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : घर में खाना खाते बच्चे पर अचानक कुत्ते ने किया जानलेवा हमला, बुरी तरह किया लहूलुहान

www.patrika.com/rajasthan-news

बांसवाड़ाAug 16, 2018 / 11:27 am

Ashish vajpayee

banswara

बांसवाड़ा : घर में खाना खाते बच्चे पर अचानक कुत्ते ने किया जानलेवा हमला, बुरी तरह किया लहूलुहान

बांसवाड़ा : घर में खाना खाते बच्चे पर अचानक कुत्ते ने किया जानलेवा हमला, बुरी तरह किया लहूलुहान
बांसवाड़ा. शहर हो या ग्रामीण अंचल श्वानों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को दो स्थानों पर श्वानों के हमलों में दो बच्चे गंभीर रूप घायल हो गया। श्वान ने एक बच्चे के नाक, पीठ और अंगुली पर काटा तो दूसरे बच्चे के सिर के पिछले हिस्से में काट उसे जख्मी कर दिया। बच्चों का महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छोटी सरवन क्षेत्र के जहांपुरा गढ़ निवासी कांतिलाल निनामा ने बताया कि शाम तकरीबन साढ़े चार बजे उसका तीन वर्षीय पुत्र आशीष घर के अंदर खाना खा रहा था। तभी श्वान ने अचानक घर के अंदर घुसकर बच्चे आशीष पर हमला कर दिया और श्वान के इस हमले से आशीष घायल हो गया। श्वान ने बुरी तरह उसकी नाक पर काट लिया। इसके अलावा श्वान ने बच्चे की पीठ और बांये हाथ की अंगुली पर काटा। श्वान के हमले से घर के अन्य सदस्य भी सहम गए। जिसके बाद परिजनों ने जैसे तैसे श्वान को भगाया और बच्चे को दानपुर चिकित्सालय लेकर दौड़े, जहां से उसे महात्मा गांधी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया।
सिर के पीछे काट किया जख्मी
चन्दू गढ़ा निवासी लालचंद कलाल ने बताया कि उनका पोता सेम पुत्र हेमंत घर के दरवाजे पर खड़ा था। उस दौरान श्वान अचानक कहीं से आया और बच्चे की ओर झपटा। जिसे देख बच्चा पीछे की ओर मुड़ा तो श्वान ने उसके सिर पर काट लिया। चिकित्सक हितेंद्र व्यास ने बताया कि बच्चे के सिर पर जख्म गहरा है। श्वान ने गंभीर रूप से काटा है। गौरतलब है कि जिले में कुत्तों के काटने के मामले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। आवारा श्वान बिना किसी डर के सडक़ों पर घुमते रहते है और कई बार तो लोगों के घरों में घुस जाते है।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : घर में खाना खाते बच्चे पर अचानक कुत्ते ने किया जानलेवा हमला, बुरी तरह किया लहूलुहान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो