scriptVideo : बांसवाड़ा : धारदार हथियार से महिला की गला काटकर हत्या, घर में खून से लथपथ मिला मां का शव, बेटा लापता | woman's dead body found at home, son missing | Patrika News
बांसवाड़ा

Video : बांसवाड़ा : धारदार हथियार से महिला की गला काटकर हत्या, घर में खून से लथपथ मिला मां का शव, बेटा लापता

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाSep 25, 2018 / 12:16 pm

Varun Bhatt

banswara

Video : बांसवाड़ा : धारदार हथियार से महिला की गला काटकर हत्या, घर में खून से लथपथ मिला मां का शव, बेटा लापता

बांसवाड़ा. कोतवाली थाना इलाके की खांदू कॉलोनी में रविवार की रात एक महिला की उसके ही घर में धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की जानकारी सोमवार सुबह लगी जब बेटे के मोबाइल से व्हाट्सएप गु्रप में हत्या करने के बाद खुद के गैमन से कूद कर मरने का मैसेज वायरल हुआ और लोग महिला के घर पहुंचे। वारदात के बाद महिला के बेटे का सुराग नहीं लगा है। इससे पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है। हत्या को लेकर कई तरह की आशंकाएं खड़ी हो गई है और अलग अलग पहलू सामने आ रहे हैँ। बेटे के मोबाइल पर वायरल संदेश सच है या कुछ और मामला है। घर में मिले साक्ष्य किसी ओर तरफ भी इशारा कर रहे हैं। पुलिस हर पहलू को खंगालने में जुटी है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई और कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया।
छोटे बेटे के साथ रहती थी मां
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घर में मृतका देवकन्या (45) पत्नी कांतिलाल पंचाल और उसका छोटा बेटा विवेक उर्फ वीनू पंचाल घर पर साथ रहते थे। मृतका का पति जबलपुर तथा दूसरा बेटा कुवैत में कार्यरत है। प्रथम मंजिल पर किराएदार रहते हैं जो अपने गांव गए हुए हैं। रविवार रात करीब 12:30 बजे विवेक के मोबाइल से समाज के व्हाट्सएप गु्रप में मां से झगड़े के बाद उसे मारने का मैसेजे वायरल किया। फिर 12.32 बजे दूसरा संदेश दिया कि वह गेमन पुल से कूदकर जान दे रहा है। वहां से लाश निकाल लेना। इसके बाद एक शख्स ने उससे कारण भी पूछा, लेकिन विवेक ने कोई जवाब नहीं दिया। इस मसैज को सुबह जब गु्रप सदस्य ने देखा तो मृतका के परिजन को यह बात बताई। इसे बात को सुनकर मृतका की चाची घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए और वह भीतर के मंजर को देखकर बेहोश हो गई।
इसके बाद कॉलोनी की अन्य महिलाओं ने भीतर जाकर देखा तो देवकन्या खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई थी और कमरे की सभी दीवारें खून से सनी हुई्र थी। ये दृश्य देखकर महिलाएं चिल्लाने लगी तो कॉलोनी और समाज के लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। यह जानकारी और मैसेज देखकर पुलिस ने आंबापुरा थाना पुलिस को गेमन पुल भेजा और वहां विवेक को ढंूढने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। अब पुलिस इसकी तह में जाने का प्रयास कर रही है कि क्या संदेश खुद विवेक ने दिया या किसी और ने उसके मोबाइल का इस्तेमाल कर संदेश वायरल किया।
गणेश विसर्जन के बाद खाई चाट
कॉलोनी के लोगों ने बताया कि मृतका का बेटा विवेक शाम और रात को गणपति विसर्जन के दरम्यान अपने दोस्तों के साथ था। इसकी हरकतों से ऐसा नहीं लगा कि वह किसी बात को लेकर परेशान था या उसको किसी बात की चिंता थी। रात को विसर्जन के बाद उसने दोस्तों के साथ चाट का लुत्फ उठाया। इसके बाद वह मकरानीवाड़ा स्थित अपने रिश्तेदारों के घर भी गया। उसकी बाइक भी घर में ही रखी हुई थी। इसके बाद रात को उसकी घर क्या बात हुई थी। यह किसी को पता नहीं है।
बाल तक कट गए
देवकन्या पर किसी धारदार हथियार से तीव्रगति से हमला किया गया, जिससे बचना मुश्किल था। आरोपी ने गर्दन पर हमला करने के साथ उसके कंधे के पास भी हमला किया। इससे महिला खून से लथपथ होने के बाद वहीं ढेर हो गई। पुलिस को देवकन्या का शव औधे मुंह पड़ा मिला। तेज हमले से देवकन्या के बाल तक कट गए। वहीं गर्दन पर गहरा घाव हो गया। उनके अनुसार महिला का जहां से शव बरामद हुआ वह पूजा कक्ष था। संभवत वह वहां पूजा कर रही थी। पास में एक कलश रखा हुआ था और दींवारें खून सनी हुई थी।
पुलिस कुछ भी पता नहीं लगा पाई
वारदात को कई घंटे गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। पुलिस को मृतका के बेटे का कोई सुराग लगा। इसके अलावा मौके पर वारदात स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फोटो वायरल हो गए थे। जबकि बाद में कोतवाली थाना प्रभारी. फोटो लेने वालों को रोकते और टोकते दिखाई पड़ी।
यह लिखा वायरल मैसेज
समाज के व्हाट्सएअप गु्रप में रात 12:30 बजे आया बेटे विवेक के मोबाइल से संदेश आया
मुझे माफ करना अलविदा मम्मी ने झगड़ा किया मैंने मार दिया और मैं भी जा रहा हूं।
इसके बाद एक शख्स ने पूछा भाई ऐसा क्यूं किया।
दूसरा मैसेज 12:32 पर आयाा जिसमें विवेक ने लिखा कि – गेमन पुल में मेरी लाश निकाल लेना।
इसके बाद और भी लोगों ने उससे बात करने के प्रयास किए, लेकिन उसका कहीं कोई मैसेज नहीं आया। रात के बाद से उसके मोबाइल फोन हो गया। पुलिस इस वायरल मैसेज की सच्चाई का पता लगा रही है।

Home / Banswara / Video : बांसवाड़ा : धारदार हथियार से महिला की गला काटकर हत्या, घर में खून से लथपथ मिला मां का शव, बेटा लापता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो