scriptबांसवाड़ा : तय समय से पहले वागड़ की धरा पर पहुंचे बाबा रामदेव, योग सिखाकर भगाएंगे लोगों के रोग | Yoga guru Baba Ramdev reached Banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : तय समय से पहले वागड़ की धरा पर पहुंचे बाबा रामदेव, योग सिखाकर भगाएंगे लोगों के रोग

बाबा रामदेव आज से बांसवाड़ा में, तीन दिन तक योग कराएंगे

बांसवाड़ाApr 23, 2018 / 10:47 am

Ashish vajpayee

banswara
बांसवाड़ा : तय समय से पहले वागड़ की धरा पर पहुंचे बाबा रामदेव, योग सिखाकर भगाएंगे लोगों के रोग
बाबा रामदेव आज से बांसवाड़ा में, तीन दिन तक योग कराएंगे
बांसवाड़ा. योग गुरु बाबा रामदेव बांसवाड़ा के चार दिवसीय प्रवास पर सोमवार सुबह पहुंचे। वे यहां 24 से 26 अप्रेल तक बांसवाड़ा के खेल स्टेडियम में हजारों लोगों को योग के माध्यम से निरोगी रहने के गुर सिखाएंगे। आयोजन समिति अध्यक्ष निमेश मेहता ने बताया कि बाबा रामदेव का सुबह 8 बजे बांसवाड़ा शहर से करीब 15 किमी दूर गेमन पुल पर आयोजन समिति व पतंजलि प्रकल्पों की ओर से स्वागत किया जाना था लेकिन कुछ विशेष कारणों से कार्यक्रम में बदलाव किया गया। जिसके तहत बाबा रामदेव तय कार्यक्रम से पूर्व सुबह 6.00 बजे ही बांसवाड़ा में पहुंच गए।
पहले इस तरह तय किया था कार्यक्रम
बताया गया कि बाबा रामदेव के सानिध्य में तीन दिवसीय योग शिविर आयोजित किया जाएगा जिसके तहत 23 अप्रेल सोमवार को बाबा रामदेव का सुबह 10.00 बजे गेमन पुल पर स्वागत किया जाएगा लेकिन बाबा रामदेव सुबह 6 बजे ही बांसवाड़ा पहुंच गए। इसके साथ ही वे वहां कुछ देर विश्राम के बाद साई मंदिर में बने पिरामिड का अवलोकन करने जाने वाले थे, इसके बाद बाई तालाब स्थित फार्म हाउस में प्रसादी का आयोजन होना था। लेकिन विशेष कारणों के चलते सभी कार्यक्रम रद्द करने पड़े और बताया गया कि कार्यक्रमों की नई रूपरेखा सुबह 11 बजे बाद तय की जाएगी।
मंगलवार से होगा योग
योग गुरु स्वामी रामदेव बांसवाड़ा में कॉलेज के खेल मैदान में मंगलवार से गुरुवार तक सुबह 5 से 7.30 बजे तक योग शिविर में योगाभ्यास करवाएंगे। आयोजकों ने बताया कि योग शिविर में प्रतिदिन 10 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। इससे पूर्व लोगों ने रविवार को बाबा रामदेव के योग शिविर का प्रचार प्रसार किया और वाहन रैली निकाली। योग शिविर के अतिरिक्त स्वामी रामदेव जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : तय समय से पहले वागड़ की धरा पर पहुंचे बाबा रामदेव, योग सिखाकर भगाएंगे लोगों के रोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो