scriptबांसवाड़ा : एक दिन में तीन आत्महत्या, प्यार में असफल होने पर युवक ने की खुदकुशी, 9वीं की छात्रा फंदे से लटकी मिली और… | Youth committed suicide in love affair at banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : एक दिन में तीन आत्महत्या, प्यार में असफल होने पर युवक ने की खुदकुशी, 9वीं की छात्रा फंदे से लटकी मिली और…

पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है

बांसवाड़ाMay 18, 2019 / 01:07 pm

Varun Bhatt

banswara

बांसवाड़ा : एक दिन में तीन आत्महत्या, प्यार में असफल होने पर युवक ने की खुदकुशी, 9वीं की छात्रा फंदे से लटकी मिली और…

बांसवाड़ा. जिले में शुक्रवार को अलग अलग घटनाओं में नवीं की एक छात्रा और दो युवकों ने फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इनमें एक युवक ने प्रेम में असफल होने पर अपना जीवन समाप्त कर लिया। कलिंजरा थाने के सीआई प्रदीप बिट्टू ने बताया कि नया पड़ारिया निवासी टीटा (25) पुत्र प्रभु का शव उसके ही घर के पास नीलगिरी के पेड़ से सुबह के समय लटका मिला। मृतक टीटा ने खुद के गमछे का फंदा बनाया और उसी से लटक गया। उन्होंने बताया कि शाम को युवक खाना खाकर सोया था। इसके बाद सुबह करीब पांच बजे उसने घर के किसी सदस्य को फोन करके यह भी बोला था कि उसको अब नहीं देखोगे। इसके बाद सुबह जानकारी मिली तो वह फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत का प्रथम दृ़ष्टया कारण प्रेम में असफल होना सामने आया है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
Video : बांसवाड़ा : घर के पास ही पेड़ पर लटका मिला टैम्पो चालक का शव, हत्या के अंदेशे पर परिजनों ने जताया रोष

सदर थाना इलाके के चिडिय़ावासा गांव के पास 9वीं की छात्रा का शव उसके ही घर में चुन्नी के फंदे से लटका हुआ मिला। एएसआई शम्भू सिंह ने बताया कि चिडिय़ावासा के पास रूजिया गांव की निवासी 16 वर्षीय कृष्णा पुत्री कांति लाल दोपहर के समय घर पर अकेली थी। उसकी मां चिडिय़ावासा गई हुई थी। पिता मवेशियों को पानी पिलाने के लिए गया था। इसी दरम्यान कृष्णा ने भीतर से घर का दरवाजा बंद किया और चुन्नी से फंदा लगाकर लटक गई। बाद में परिजनों ने जैसे तैसे शव को नीचे उतारा और सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार छात्रा के फंदे से लटकने का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। परिजनों ने छात्रा को दिमागी रूप से अस्वस्थ बताया है। घटना को लेकर गांव मेंं सनसनी फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर दोपहर बाद तीन बजे गांव में पुलिस पहुंची और शव को महात्मा गांधी चिकित्सालय लेकर पहुंची, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। जिले के दानपुर में शुक्रवार कटुम्बी निवासी लक्ष्मण (25) पुत्र हीरजी मईड़ा ने खुदकुशी कर ली। वह घर पर अकेला था तब दरवाजा बंद कर फंदे से लटक गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महात्मा गांधी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। पुलिस के अनुसार आत्महत्या के कारण अस्पष्ट है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो