scriptबांसवाड़ा : जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लोगों ने देखा तो उड़ गए होश और फिर… | Youth's dead body found hanging from a tree | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लोगों ने देखा तो उड़ गए होश और फिर…

www.patrika.com/banswara-news

बांसवाड़ाDec 17, 2018 / 02:47 pm

Ashish vajpayee

banswara

बांसवाड़ा : जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लोगों ने देखा तो उड़ गए होश और फिर…

बांसवाड़ा/बड़ोदिया. कलिंजरा थाना इलाके में करजी पंचायत के खोपाड़ा गांव के पास नादरा के जंगल में रविवार को एक पेड़ से युवक का शव फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर थाने से पुलिस जाप्ता पहुंचा और स्थानीय ग्रामीणों को बुलाकर शिनाख्त के प्रयास करवाए, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। इस पर शव को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महात्मा गांधी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। बड़ोदिया चौकी प्रभारी मनोहरसिंह ने बताया कि जंगल में सुबह कुछ लोग पशु चराने के लिए गए थे। उन्होंने पेड़ पर रस्सी का गले में फंदा लगा हुआ करीब 30 वर्षीय युवक का शव देखा। शव के गले में मफलर भी लगा हुआ था। लाश ज्यादा पुरानी नहीं है। शव उतरवाकर शिनाख्त कराई, लेकिन कोई पहचान नहीं पाया। इस पर मौका पंचनामा बनाकर शव को बांसवाड़ा स्थित राजकीय महात्मा गांधी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। मृतक के फोटो विभिन्न स्थानों पर भेजे हैं। शिनाख्त पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस बेपरवाह, बाइक चोर गिरोह सक्रिय
बांसवाड़ा. जिला मुख्यालय सहित देहात में बाइक चोर गिरोह की सक्रियता बढ़ गई है। आए दिन बाइक चोरी की वारदातें सामने आ रही है, पर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पीडि़त रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने तक पहुंचते हैं तो अक्सर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस उसे जांच में रख रही है। इससे ऐसे प्रकरण ठंडे बस्ते में जा रहे हैं, वहीं पुलिस की इस रवैये से चोरों के हौसले बुलंद हैं और वे वारदातों का सिलसिला बनाए हुए हैं। बाइक चोरी की वारदातों पर नकेल के लिए टीम बनाकर पुलिस की सुनियोजित कार्रवाई दिखलाई नहीं देती। अमूमन नाकेबंदी या किसी अन्य थाने की बदौलत कोई चोर पकड़ में आ जाता है तो उससे ही वारदातों का खुलासा हो रहा है। उसके बाद जिन गाडिय़ों के बारे में चोर जानकारियां उगलते हैं, उनकी रिपोर्ट को तलाश कर एफआईआर में तब्दील करते हुए खुलासा बताया जाता है।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लोगों ने देखा तो उड़ गए होश और फिर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो