scriptबांसवाड़ा : दो दिन पहले कुएं में गिरा तड़प रहा था मोर, युवाओं ने कुएं में उतरकर बचाई जान | Youth saved Peacock In Banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : दो दिन पहले कुएं में गिरा तड़प रहा था मोर, युवाओं ने कुएं में उतरकर बचाई जान

Rajasthan Latest News : वागड़ बने वृंदावन संस्थान के सदस्यों ने बचाया मोर

बांसवाड़ाJul 04, 2019 / 04:01 pm

Varun Bhatt

banswara

बांसवाड़ा : दो दिन पहले कुएं में गिरा तड़प रहा था मोर, युवाओं ने कुएं में उतरकर बचाई जान

खोडऩ/बांसवाड़ा. सुजाजी का गढ़ा में बुधवार को करीब बीस फीट गहरे कुएं में गिरे राष्ट्रीय पक्षी मोर को वागड़ बने वृंदावन संस्थान की टीम ने बचाया। मोर दो दिन से कुएं पड़ा तड़प रहा था। सुबह कुएं में राष्ट्रीय पक्षी पड़ा होने की जानकारी मिलने पर बांसवाड़ा से संस्थान की टीम के अनुराग सिंघवी, बिट्टू जोशी, अंकित भोई, रवि पंड्या, भरत कंसारा आदि मौके पर पहुंचे। टीम के सदस्य रस्सी के सहारे कुएं मे उतरे और मोर को जीवित बाहर निकाला। बाद में उसे सुरक्षित वन में छोड़ दिया। बांसवाड़ा वन विभाग की टीम व माखिया रेंज वन विभाग के कार्मिक मौके पर पहुंचे। देवजी नायक, मनोहर सिंह चौहान, विनोद पंचाल करणसिंह सिसोदिया, नन्दलाल नायक ने आदि ग्रामीणों ने भी मदद की।
प्रदूषण फैलाने वाली जलकुंभी से अब राजस्थान में बनेगा बायोडीजल, वेस्ट मटेरियल कागज बनाने में आएगा काम

आशंका है दो दिन पहले गिरा
आशंका है कि बीस फीट गहरे इस कुएं में मोर कुएं में दो दिन पूर्व गिरा है। इस कुएं में सर्प का डेरा था। टीम के सदस्य अनुराग और बिट्टू रस्सियों के सहारे कुएं में उतरे। दोनों ने सर्प से बचते हुए बहादुरी दिखाते हुए राष्ट्रीय पक्षी को बाहर निकाला। समाजसेवी गेंदालाला लाबाना और वन विभागके विवेक पंचोली ने मौके पर पहुंच टीम को पूरी मदद व बचाव के लिए सामग्री उपलब्ध करवाई। मोर कुएं में पानी यक भीगने से उड़ नहीं पा रहा था। टीम के सदस्यों ने काफी देकर तक उसे धूप में खुला छोड़ा।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : दो दिन पहले कुएं में गिरा तड़प रहा था मोर, युवाओं ने कुएं में उतरकर बचाई जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो