scriptअखिलेश का दावा, दिल्ली चुनाव में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता, अरविंद केजरीवाल ही होंगे मुख्यमंत्री | akhilesh yadav said bjp will loose delhi elections 2020 | Patrika News
बाराबंकी

अखिलेश का दावा, दिल्ली चुनाव में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता, अरविंद केजरीवाल ही होंगे मुख्यमंत्री

दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसा

बाराबंकीFeb 09, 2020 / 02:31 pm

Karishma Lalwani

अखिलेश का दावा, दिल्ली चुनाव में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता, अरविंद केजरीवाल ही होंगे मुख्यमंत्री

अखिलेश का दावा, दिल्ली चुनाव में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता, अरविंद केजरीवाल ही होंगे मुख्यमंत्री

बाराबंकी. दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल (Delhi Exit Poll) सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर तंज कसा। रविवार को बाराबंकी में मौजूद अखिलेश ने कहा कि भाजपा की दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी। दिल्लीवालों ने भाजपा की नफरतभरी राजनीति को नकार दिया है। कई राज्यों में मुंह की खा चुकी भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाएगी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की एक बार फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी होगी। इसी के साथ अखिलेश ने पीएम मोदी के सूर्य नमस्कार वाले बयान पर भी कटाक्ष किया। अखिलेश ने कहा कि अच्छा होता अगर पीएम मोदी किसी बेरोजगार बेटे के पिता के लिए भी कोई आसन बता देते।
दिल्ली में होगी भाजपा की करारी हार

अखिलेश ने कहा कि दिल्ली में भाजपा बुरी तरह से हारेगी। दिल्लीवाले चुनाव में अपनी नाराजगी जाहिर करेंगे जिसका जवाब होगा भाजपा की करारी हार। जनता को अच्छी सुविधा चाहिए, किसानों को उनकी पैदावार का उचित मूल्य चाहिए। जनता अब भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह से नकार रही है। आने वाले चुनाव में भाजपा को हर जगह हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल ही एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे।
बस्ती जिले का नाम बदलने की अटकलों के बीच सपा मुखिया ने कहा कि यह सरकार केवल नाम बदलने में माहिर है। अगर किसी को नाम बदलवाना हो तो वह मुझे दरख्वास्त दे दे। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता को भाजपा की असलियत समझाएंगे।
बजट सत्र के दौरान मोदी ने सदन में दिया था बयान

बता दें कि बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी को निशाने पर लिया था। पीएम मोदी ने राहुल के हमले का सदन में जवाब देते हुए कहा कि अब मैं सूर्य नमस्कार (PM Modi Surya Namaskar Speech) की संख्या बढ़ा दूंगा, सूर्य नमस्कार करके पीठ मजबूत करूंगा। दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को एक चुनावी रैली में पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जो मौजूदा हालात हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि छह महीने में पीएम को युवा डंडे मारेंगे।

Home / Barabanki / अखिलेश का दावा, दिल्ली चुनाव में नहीं खुलेगा भाजपा का खाता, अरविंद केजरीवाल ही होंगे मुख्यमंत्री

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो