scriptमालिक ने नहीं दी सैलरी तो नौकर ने कर दिया ऐसा काम, जानकर उड़ गए सभी के होश | Barabanki Police arrested thief for Mumbai Police | Patrika News
बाराबंकी

मालिक ने नहीं दी सैलरी तो नौकर ने कर दिया ऐसा काम, जानकर उड़ गए सभी के होश

मुंबई में हुई इस घटना से मचा हड़कंप…

बाराबंकीFeb 06, 2019 / 01:46 pm

नितिन श्रीवास्तव

Barabanki Police arrested thief for Mumbai Police

मालिक ने नहीं दी सैलरी तो नौकर ने कर दिया ऐसा काम, जानकर उड़ गए सभी के होश

बाराबंकी. मुंबई में मालिक के घर से लाखों की चोरी कर भागे आरोपी को बाराबंकी की कोठी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान महाराष्ट्र की पुलिस भी मौजूद थी।

नहीं दी सैलरी, तो किया ये काम

वहीं चोरी के आरोपी विनोद का कहना है कि उसका 11 हजार रुपये का हर महीने वेतन था, जो पांच महीनों से उसे नहीं दिया गया था। जबकि उसने अपनी बहन की शादी के लिए पहले ही एक साथ वेतन लेने की बात कही थी। कई बार कहने के बावजूद जब उसे वेतन नहीं दिया गया, तो उसने मजबूरी में चोरी की थी।
चोरी के माल के साथ गिरफ्तार

वहीं इस वारदात का खुलासा करते हुए बाराबंकी के एसपी डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि जैदपुर थाने के अब्दुल्लापुर गांव निवासी विनोद कुमार मुंबई अंधेरी वेस्ट के डीएन नगर थाना क्षेत्र निवासी चमड़ा व्यापारी अशोक बनका का घरेलू नौकर था। 26 जनवरी को विनोद अपने मालिक के घर से लाखों के जेवरात और हजारों की नकदी चोरी कर भाग निकला था। जिसका मुकदमा अशोक बनका ने डीएन नगर थाना मुंबई में विनोद के खिलाफ नामजद दर्ज कराया था। सर्विलांस से लोकेशन पताकर मुंबई पुलिस ने हमसे संपर्क किया। जिसके बाद कोठी ने मुंबई पुलिस की मदद करते हुए आरोपी के घर दबिश देकर उसको गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं चोरी का सारा माल भी बरामद कर लिया। एसपी ने बताया कि एसओ कोठी प्रकाश चन्द्र शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यूपी पुलिस की शान बढ़ाई है। इसके लिए पुलिस टीम को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया है।

Home / Barabanki / मालिक ने नहीं दी सैलरी तो नौकर ने कर दिया ऐसा काम, जानकर उड़ गए सभी के होश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो