बाराबंकी

प्रदेश अध्यक्ष लल्लू का बड़ा बयान, मोदी और योगी सरकार को जगाएगी कांग्रेस, 15 जनवरी को राजभवन का करेंगे घेराव

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीएल पुनिया के आवास पर खिचड़ी भोज में शामिल होने पहुंचे।

बाराबंकीJan 11, 2021 / 10:22 am

नितिन श्रीवास्तव

प्रदेश अध्यक्ष लल्लू का बड़ा बयान, मोदी और योगी सरकार को जगाएगी कांग्रेस, 15 जनवरी को राजभवन का करेंगे घेराव

बाराबंकी. उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीएल पुनिया के आवास पर खिचड़ी भोज में शामिल होने पहुंचे।इस मौके पर उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसान दुखी है, परेशान है। उसकी आय दुगनी करने, कर्ज माफी के वादे के साथ सत्ता में आयी मोदी सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 15 जनवरी को कांग्रेस पार्टी किसानों की समस्याओं पर राजभवन का घेराव करेगी और सत्ता के नशे मे सोई योगी और मोदी सरकार को जगाने का काम करेगी।
करेंगे राजभवन का घेराव

कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि 44 दिन हो गये, हमारा अन्नदाता दिल्ली सीमा पर अपने अधिकार की लडाई आंधी, पानी, बरसात, जाड़े की सर्द रातों में लड़ रहा है। लेकिन सत्ता के मद में चूर मोदी सरकार को देश के अन्नदाता की पीड़ा दिखाई नहीं पड़ रही है। 60 से ज्यादा किसानों ने तीन काले कानूनों को वापस करने के लिये अपनी शहादत दी है। कांग्रेस पार्टी उनकी शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देगी। 15 जनवरी को राजभवन का घेराव करके कांग्रेस पार्टी केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ रैली निकाल सत्ता के नशे मे सोई सरकार को जगाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, नौजवान, छोटे मझौले व्यापारी, छात्र और महिला सभी वर्ग परेशान हैं।
किसानों के साथ हुआ धोखा

उत्तर प्रदेश का किसान आज दुखी है। जिस सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात की, कर्जमाफी की बात की। आज उसने किसानों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि गन्ने की करीब 11 हजार करोड़ रुपये की बकाया धनराशि अब तक किसानों को क्यों नहीं मिली। जबकि आपने कहा था कि 14 दिनों के अंदर अगर गन्ना किसानों को भुगतान नहीं दिया तो उन्हें उस रकम पर ब्याज मिलेगा। लेकिन किसी भी किसान को आजस तक ब्याज नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान धान खरीद क्रय केन्द्रों पर महीनों से अपने धान की बिक्री के लिये पड़ा है और वह अपना धान 900 से 1000 रूपये मे बेचने को मजबूर है। इस किसान विरोधी योगी सरकार में एक साल में 800 से ज्यादा किसानो ने आत्महत्या की है। किसानों को फसलों का ओला वृष्टि, असमय बरसात से हुये नुकसान का मुआवजा नहीं मिल रहा है। क्या यही योगी सरकार का किसान कल्याण मिशन है।
प्रदेश में जंगलराज

कानून व्यवस्था पर बोलते हुए प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा लल्लू ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। सरकार में बैठे मंत्री और अफसरशाही बेलगाम है। जहरीली शराब बनाने वालों का धन्धा सरकार की सरपरस्ती में फल फूल रहा है। हमारी बहन बेटियां योगी राज में सुरक्षित नहीं हैं। अभी दो दिन नहीं हुआ कि बुलन्दशहर में जहरीली शराब पीकर आधा दर्जन लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हमारा साफ कहना है कि देश और प्रदेश की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। कांग्रेस पार्टी किसान, नौजवान आवाम की सरकार बनाने की लड़ाई लड़ रही है।
यह भी पढ़ें

योगी सरकार ने आबकारी विभाग में किया बड़ा फेरबदल, इन अधिकारियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.