30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाहुबली मुख्तार अंसारी को मिली बड़ी राहत, जेल मैनुअल के आधार पर मिलेगी सुरक्षा, कोर्ट ने दिया आदेश

Mukhtar Ansari Ambulance Case: बीते दिनों बाराबंकी कोर्ट में सुनवाई के दौरान यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने जेल में अपनी हत्या होने की आशंका जताई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाराबंकी

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 18 Aug 2021, 5:42 PM IST

बाहुबली मुख्तार अंसारी को मिली बड़ी राहत, जेल मैनुअल के आधार पर मिलेगी सुरक्षा, कोर्ट ने दिया आदेश

बाहुबली मुख्तार अंसारी को मिली बड़ी राहत, जेल मैनुअल के आधार पर मिलेगी सुरक्षा, कोर्ट ने दिया आदेश

बाराबंकी. Mukhtar Ansari Ambulance Case: बाहुबली मुख्तार अंसारी को बड़ी राहत मिली है। बीते दिनों बाराबंकी कोर्ट में सुनवाई के दौरान यूपी के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने जेल में अपनी हत्या होने की आशंका जताई थी। जिसके बाद आज बाराबंकी विशेष सत्र न्यायाधीश ने बांदा जेल अधीक्षक को आदेश दिया है। जिसके तहत मुख्तार अंसारी को जेल मैनुअल के आधार पर सुरक्षा दी जाएगी। कोर्ट ने महानिदेशक कारागार को भी आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिये हैं।

मुख्तार को मिले पूरी सुरक्षा

कोर्ट ने कहा कि मुख्तार की सुरक्षा में किसी तरह की ढील न हो। सुरक्षा को देखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। आपको बता दें बीती 16 अगस्त को मुख्तार अंसारी के फर्जी एंबुलेंस मामले में बाराबंकी की विशेष सत्र न्यायाधीश MP-MLA कोर्ट में पेशी हुई थी। इसमें मुख्तार अंसारी बांदा जेल से वर्चुअली हाजिर हुआ। सुनवाई के दौरान मुख्तार ने आरोप लगाते हुए कहा था कि जेल में उसकी हत्या के लिए 5 करोड़ की सुपारी दी गई है। मुख्तार के मुताबिक उसे सूचना मिली है कि किसी को मेरी हत्या करने के लिये कहा गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि जो मेरी हत्या कर देगा, उसके घर पांच करोड़ रुपये पहुंच जाएगा। इसके अलावा उसके सारे मुकदमे भी खत्म कर दिये जाएंगे।

मुख्तार ने लगाये थे आरोप

मुख्तार के वकील रणधीर सिंह सुमन ने जानकारी दी थी कि सुनवाई के दौरान मुख्तार ने ये भी आरोप लगाए थे कि इन दिनों बांदा जेल में पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी और कुछ संदिग्ध लोग जेल बुक पर एंट्री किये बिना ही अंदर आते हैं। इतना ही नहीं ये लोग आते हैं, तो जेल के सीसीटीवी का मुंह भी घुमा दिया जाता है। ऐसे में मुख्तार को डर है कि उसकी जेल में हत्या की जा सकती है। मुख्तार ने जज से गेटबुक और सीसीटीवी फुटेज की जांच कराये जाने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: Pradhanmantri Matru Vandana Yojana: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभार्थी जरूर करा लें यह काम, तभी खाते में पहुंचेगा पैसा