संघप्रमुख मोहन भागवत के राष्ट्रीय और राष्ट्रवाद के बयान पर डॉक्टर शर्मा ने कहा कि परम पूज्य सरसंघचालक चालक के बयान के अलग ही मायने होते हैं और वह राष्ट्रीयता से ओतप्रोत होता है, जिसका गलत अर्थ नहीं लगाना चाहिए। राष्ट्रीय शब्द भी ऐसा एक पारदर्शी शब्द है जिसका प्रयोग भी हम कर सकते है। एनसीपी चीफ शरद पवार के मन्दिर की तरह मस्जिद के लिए भी ट्रस्ट बनाये जाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से ऐसी माँग आती है, तो सरकार पीछे कहाँ है, इसके लिए भी ट्रस्ट बनेगा।