scriptउत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां | Uttar Pradesh Top News 27 February 2020 | Patrika News
बाराबंकी

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

आज के अखबारों में छपी 10 बड़ी खबरें, यहां पढ़ें कहां क्या हुआ…

बाराबंकीFeb 27, 2020 / 10:48 am

नितिन श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

लखनऊ. गुरुवार, 27 फरवरी, 2020 को राजधानी लखनऊ से प्रकाशित विभिन्न समाचार-पत्रों में यह अहम सुर्खियां छाई हुई हैं।

आजम, पत्नी व बेटे को जेल

स्वार से विधायक रहे बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र बनवाने में आरोपी सपा सांसद आजम खां ने बुधवार को विधायक पत्नी तजीन फातिमा और विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने तीनों सपा नेताओं को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पांच मामलों में कोर्ट ने आजम की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। नौ प्रकरणों में पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
सख्ती: उपद्रवियों को ठीक करना हमें आता है: योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह गलतफहमी में न रहे। किसी ने भी तोड़फोड़ या आगजनी की तो हमें उसे ठीक करना आता है। ऐसे लोग यह भी जान लें कि कयामत का दिन कभी नहीं आने वाला है। कानून को बंधक बनाकर अपने अनुसार चलाएंगे तो यह कभी नहीं हो पायेगा।
देश की छवि बिगाड़कर क्या पाना चाहते हैं विपक्षी दल: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बुधवार को विधानसभा में बजट पर चली चर्चा का जवाब देते हुए सामने बैठे विपक्षी दलों से पूछा कि आखिर देश की छवि खराब करके आप क्या पाना चाहते हैं।आज भी तो आप सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुद्धिमान व्यक्ति बार-बार ठोकर नहीं खाता। आप सीएए, एनपीआर और एनआरसी के नाम पर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। आने वाली पीढ़ी इस कृत्य के लिये कभी माफ नहीं करेगी।
असहमति हो पर मर्यादा में: योगी

मुख्यमंत्री ने बजट पर हुई चर्चा का जवाब देने के दौरान कहा कि सरकार इस बजट से प्रदेश में विकास की नई उड़ान शुरू करने जा रही है। इसको विपक्ष के सहयोग के साथ आगे बढ़ाएंगे। विपक्ष की असहमति हो सकती है। लेकिन असहमति ऐसी नहीं होनी चाहिए की देश की संप्रुभता और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होने लगे। यह नहीं करने दिया जाएगा।
संभावना: दो दिन बाद मंदिर के भूमि पूजन का ऐलान

अयोध्या राम मंदिर भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र 28 फरवरी को लखनऊ आएंगे। उस दिन वे यहां एक उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं। 29 फरवरी को अयोध्या में भी बैठक होगी, जिसमें राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की तारीख तय हो सकती है।
पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जा सकती : डॉ. शर्मा

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को विधान परिषद में घोषणा की कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि नई पेंशन योजना में कोई विसंगति है तो सरकार उसका समाधना कराएगी।
विधायक निधि बढ़ाने पर विचार होगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विधायक निधि बढ़ाने के संबंध में सर्वदलीय कमेटी बनाई जाएगी। यही कमेटी विधायक निधि से होने वाले कामों की सूची पर पुनर्विचार करेगी। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में यह भरोसा दिलाया। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने भी कहा कि कामों की सूची पुरानी है। इस पर दोबारा विचार कर लिया जाए।
गरीब सवर्णों को कोटे का विधेयक पेश किया

विधानसभा में बुधवार को दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश हुए। उत्तर प्रदेश लोकसेवा (आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षण) विधेयक 2020 और राज्य संपत्ति विभाग के नियंत्रणाधीन भवनों का आवंटन (संशोधन) विधेयक 2020 पेश किया गया। संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने दोनों विधेयक पेश किए।
पीजीआई-केजीएमयू में 105 नये वेंटिलेटर

प्रदेश सरकार राजधानी के पीजीआई में 55 और केजीएमयू में 50 अतिरिक्त वेंटिलेटर की व्यवस्था करने जा रही है। यह काम अगले दो-तीन महीने में पूरा हो जाएगा। विधानसभा में बुधवार को यह बात चिकित्सा शिक्षा व संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सपा के मनोज पांडेय के सवाल पर कही।
चौक और अमीनाबाद में पार्किंग बनेगी

शहर को 122 करोड़ रुपये से चमकाया जाएगा। छुट्टा मवेशियों के लिए सीतापुर रोड पर मिनी कान्हा उपवन बनेगा। अमीनाबाद, चौक में पार्किंग बनेगी। बुधवार को 14वें वित्त आयोग से होने वाले विकास कार्यों के सम्बंध में स्मार्ट सिटी दफ्तर में हुई बैठक में इन प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

Home / Barabanki / उत्तर प्रदेश की अब तक की 10 बड़ी खबरें, जो बनीं अखबारों की सुर्खियां

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो