scriptबैनर व पोस्टर का किया विमोचन | Agrawal Mass Marriage Conference | Patrika News

बैनर व पोस्टर का किया विमोचन

locationबारांPublished: Sep 04, 2018 02:24:07 pm

अग्रवाल महिला जागृति संगठन बारां की ओर से श्रीवैष्णव अग्रवाल पंचायत बारां के सानिध्य में नि:शुल्क अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन के बैनर व पोस्टर का विमोचन सोमवार को सार्वजनिक अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। संगठन संस्थापिका मंजू गर्ग व अध्यक्षा प्रेमलता गोयल ने बताया कि कार्यक्रम महेंद्र गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व हेमराज गोयल, वैष्णव अग्रवाल पंचायत मंत्री अशोक बंसल के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष विष्णु गर्ग ने की।

baran

Agrawal Mass Marriage Conference

बारां. अग्रवाल महिला जागृति संगठन बारां की ओर से श्रीवैष्णव अग्रवाल पंचायत बारां के सानिध्य में नि:शुल्क अग्रवाल सामूहिक विवाह सम्मेलन के बैनर व पोस्टर का विमोचन सोमवार को सार्वजनिक अग्रवाल धर्मशाला में किया गया।
संगठन संस्थापिका मंजू गर्ग व अध्यक्षा प्रेमलता गोयल ने बताया कि कार्यक्रम महेंद्र गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व हेमराज गोयल, वैष्णव अग्रवाल पंचायत मंत्री अशोक बंसल के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष विष्णु गर्ग ने की।
Read more: डेंगू के डंक के बाद भारी पड़ रहा ‘पिस्सू’ ,चार और डेंगू रोगी मिले, स्क्रब टायफस का भी जोर
गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर किया गया। महामंत्री आशा गोयल व नीतू गोयल ने बताया कि बाद में जैन संत तरूण सागर महाराज के देवलोक गमन पर विनयांजलि दी गई। भामाशाह तेजभान का सम्मान किया गया। इसके बाद अतिथियों ने बैनर व पोस्टर का अग्रसेन महाराज के जयकारों के साथ विमोचन किया। पंचायत पदाधिकारियों ने संगठन के इस कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं द्वारा किए जा रहे इस कार्य में वे तन, मन व धन से सहयोग करेंगे।
Read more: अब सरकारी स्कूलों के कम्प्यूटर भी लगाएंगे दौड़ ,प्रति स्कूल 10 हजार रुपए मिलेंगे
अग्रवाल पंचायत के उपाध्यक्ष पियूष गर्ग ने बताया कि एसटीए एससी एक्ट के विरोध में 6 सितंबर को सवर्ण समाज के बारां बंद का को शान्तिपूर्ण सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में अग्रवाल पंचायत कार्यकारिणी व अग्रसेन यूनिटी ग्रुप के साथ महिला भामाशाह सुशीला बंसल, रेखा विनोद गर्ग, मधु गोयनका, पिंकी गोयनका, शंकुतला गुप्ता, शशि गर्ग, मैना बंसल, सुधा गोयनका, सरिता अग्रवाल, आशा गुप्ता, उषा गोयल, नेहा गुप्ता, शीला गोयल, ममता गुप्ता आदि सदस्याएं मौजूद थी। संचालन मंजू गर्ग ने किया।
Read more: महासंघ के प्रदेशव्यापी आव्हान पर मंडियों में खरीद-फरोख्त बंद

सामूहिक गोरनिया कार्यक्रम 7 को
बारां. अखिल भारतीय अग्रवाल महिला जिला संगठन बारां इकाई की ओर से सामूूहिक गोरनिया का आयोजन 7 सितम्बर को संस्था धर्मादा शाला में किया जाएगा। संगठन की जिलाध्यक्ष नीतू गुप्ता ने बताया कि बच्छ बारस पर पहली बार सामूहिक गोरनिया का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर समाज की महिलाओं में उत्साह है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो