scriptव्यापारी पर हमले के विरोध में बंद रहा नाहरगढ़, पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग | Attack on businessman, protest, bandh, demonstration, Nahargarh | Patrika News
बारां

व्यापारी पर हमले के विरोध में बंद रहा नाहरगढ़, पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग

व्यापारियों ने दिया 24 घंटे तक धरना, संदेह के आधार पर एक डिटेन

बारांApr 13, 2024 / 12:03 am

mukesh gour

व्यापारी पर हमले के विरोध में बंद रहा नाहरगढ़, पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग

व्यापारी पर हमले के विरोध में बंद रहा नाहरगढ़, पुलिस को नहीं मिल रहा सुराग

नाहरगढ़ कस्बे में गुरुवार को व्यापारी पर सरिये से किए गए हमले के विरोध में शुक्रवार को नाहरगढ़ बंद रहा। हमले की घटना के 24 घंटे बाद भी हमलावर का सुराग नहीं लगने पर व्यापारी आक्रोश में हैं। घटना के विरोध्में 24 घंटे तक व्यापारी थाने के सामने धरना-प्रदर्शन करते रहे। गुरुवार देर रात को भी बारिश के बाद भी व्यापारी नहीं हटे तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

बंद को लेकर व्यापारी सुबह से ही बाइक रैली निकालकर दुकानें बंद कराते रहे। पेट्रोल पंप भी विरोध में 1 घंटे बंद रहे। उसके बाद कस्बा दोपहर 2 बजे तक बन्द रहा। इसके बाद इक्का-दुक्का दुकानें खुलना शुरू हो गई थी। कैट के तहसील अध्यक्ष अखिलेश मंगल, व्यापार संगठन के पारस ङ्क्षजदल, भुवनेश ङ्क्षजदल वार्ड मेंबर सुरेश नागर, व्यापारी जितेंद्र ङ्क्षजदल, राकेश ङ्क्षसघल, रूपनारायण नागर, अरुण मंगल अग्रवाल समाज के अध्यक्ष देवेंद्र ङ्क्षसघल की अगुवाई में सुबह से ही कस्बा बंद कराने को लेकर रैली निकाली। व्यापारियों का आरोप था कि इससे पहले कस्बे में हुई एक दर्जन चोरी की वारदातों में भी पुलिस की भूमिका निष्क्रिय रही है।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की लोकेशन जलवाड़ा मार्ग पर पाई गई। थाना अधिकारी घनश्याम चौधरी ने बताया कि पुलिस ने एक दर्जन से अधिक दुकानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। वे आगेे किस दिशा में गए, इसका पता नहीं चला। वहीं बाइक के नंबर तथा हमलावरों की पहचान नही होने में परेशानी आ रही है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर डिटेन किया है।

इधर…किसान गुस्साए

किराना व्यापारी के साथ हुई हमले की घटना के विरोध में कृषि उपज मंडी को शुक्रवार सुबह से ही बंद कर दिया गया। किसानों का कहना था कि इसकी उन्हें पूर्व सूचना नहीं दी गई। ऐसे में कई किसान माल लेकर मंडी आ गए, उनके अनाज की नीलामी नहीं हो सकी। इससे गुस्साए किसानों ने मंडी के सामने प्रदर्शन किया तथा रोड जाम करने का प्रयास किया। मौके पर थाना अधिकारी घनश्याम चौधरी पहुंचे तथा किसानों से समझाइश की। बीच का रास्ता निकालते हुए दोपहर 2:00 बजे बाद मंडी में नीलामी शुरू करवाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो