Baran News : उप जिला कलक्टर रामनिवास मीणा ने सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहरोद का निरीक्षण किया। उपखंड कार्यालय के सूचना सहायक सुरेंद्र नागर ने बताया कि उप जिला कलक्टर मीणा ने सहरोद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर हालात जांचे और उपस्थिति रजिस्टर को चेक किया। इस दौरान कुल स्टाफ 17 में से 11 उपस्थित मिले और पांच अवकाश पर पाए गए। जिसमें एक शिक्षिका दीपिका शर्मा जुलाई 2019 से अनुपस्थित मिली। इसे लेकर उप जिला कलक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी पीयूष कुमार शर्मा को फोन लगाकर जानकारी लेना चाहा, लेकिन बात नहीं हुई। इस मौके पर शिक्षकों को मुख्यालय पर रहने की हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की विद्यालय के समय को लेकर और अप डाउन को लेकर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।