निगम अधिकारियों के मुताबिक वेस्ट टू एनर्जी प्लांट में एक हजार टन कचरे से रोजाना 12 मेगावाट बिजली बनेगी। लांगड़ियावास में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट तैयार होना शुरू हो गया है। करीब 15 हैक्टेयर जमीन निगम ने उपलब्ध करवाई है। जो बिजली बनेगी, उसे डिस्कॉम 7.31 रुपए प्रति यूनिट में खरीदेगा। इस प्रोजेक्ट पर 182 करोड़ रुपए खर्च होंगे और निगम 25 करोड़ रुपए देगा। निगम जो कचरा देगा, उसका 66 रुपए प्रति टन के हिसाब से शुल्क भी वसूलेगा। यानी निगम को प्रति माह 19.60 लाख रुपए भी मिलेंगे। यह प्लांट मई, 2025 में चालू हो जाएगा।