scriptअन्नदाता की जिले में 50 हजार हैक्टेयर की फसलें बर्बाद | baran news | Patrika News
बारां

अन्नदाता की जिले में 50 हजार हैक्टेयर की फसलें बर्बाद

कृषि विभाग द्वारा जिले में अतिवृष्टि से खरीफ की फसल में 45 से 50 हजार हैक्टेयर की फसल में खराबे का प्रारम्भिक अनुमान है। जिले में इस वर्ष 2 लाख 96 हजार 600 हैक्टेयर में खरीफ की सोयाबीन, उड़द व मक्का की फसल की बुवाई हुई थी।

बारांAug 21, 2019 / 09:39 pm

Hansraj

फसलों में खराबे का प्रारम्भिक अनुमान

फसलों में खराबे का प्रारम्भिक अनुमान

फसलों में खराबे का प्रारम्भिक अनुमान
बारां. कृषि विभाग द्वारा जिले में अतिवृष्टि से खरीफ की फसल में 45 से 50 हजार हैक्टेयर की फसल में खराबे का प्रारम्भिक अनुमान है। जिले में इस वर्ष 2 लाख 96 हजार 600 हैक्टेयर में खरीफ की सोयाबीन, उड़द व मक्का की फसल की बुवाई हुई थी। इसमें सर्वाधिक नुकसान छबड़ा व छीपाबड़ौद क्षेत्र में सामने आया है।
उपनिदेशक कृषि विस्तार अतिश कुमार शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में बरसात से फसलों में हुए नुकसान को लेकर किए गए प्राथमिक सर्वे में छबड़ा उपखंड क्षेत्र में उड़द में 25 से 70 प्रतिशत, मक्का में 30 से 85 व सोयाबीन में 25 से 30 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। छीपाबड़ौद उपखंड क्षेत्र में उड़द में 30 से 75 प्रतिशत, मक्का में 40 से 85 प्रतिशत, तथा सोयाबीन में 30 से 40 प्रतिशत नुकसान सामने आया है। वही बारां में सोयाबीन में 15 से 20 प्रतिशत, उड़द में 20 से 20 प्रतिशत, किशनगंज में सोयाबीन में 30 से 35 प्रतिशत, उड़द में 60 से 70 प्रतिशत, तथा मक्का में 50 से 60 प्रतिशत खराबा हुआ है। अटरू उपखंड में सोयाबीन में 45 से 50 प्रतिशत, उड़द में 35 से 50 प्रतिशत, मक्का में 25 से 30 प्रतिशत नुकसान हुआ है। मांगरोल उपखंड में सोयाबीन में 15 से 20 प्रतिशत, उड़द में 15 से 20 प्रतिशत, तथा मक्का में कोई नुकसान की जानकारी नहीं हंै। जबकि अन्ता उपखंड में सोयाबीन में 15 से 20 प्रतिशत, उड़द में 15 से 20 प्रतिशत तथा मक्का में शून्य है। शाहाबाद क्षेत्र में खराबे की कोई स्थिति नहीं है।
– विभिन्न मदों में सहायता राशि स्वीकृत
बारां. कृषि उपज मंडी सचिव मनोज मीणा ने बताया कि मण्डी समिति द्वारा संचालित महात्मा ज्योतिबा फूले मण्डी श्रमिक कल्याण योजना के तहत गठित समिति की बैठक बुधवार को हुई। जिसमें मण्डी प्रशासक बृजमोहन बैरवा, एडीएम हीरालाल मीणा व मण्डी सचिव समिति ने मण्डी में कार्यरत हम्माल एवं तोलारा की ४७ पुत्रियों के विवाह के लिए २३ लाख पचास हजार रुपए, मेधावी पुत्र पुत्रियो की छात्रवृत्ति के लिए १२ प्रकरणो में ४० हजार पांच सौ रुपए, एवं प्रसूती अवकाश के पांच प्रकरणों में १५ हजार ९७५ रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई। इसके अलावा राजीव गांधी कृषक साथी योजना में किसान, मजदूरों को ९ लाख ६५ हजार की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Home / Baran / अन्नदाता की जिले में 50 हजार हैक्टेयर की फसलें बर्बाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो