scriptगहलोत ने ली अधिकारियों की क्लास, आदिवासियों के विकास पर चर्चा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात भी सुनी | cm ashik gahlot, baran, | Patrika News
बारां

गहलोत ने ली अधिकारियों की क्लास, आदिवासियों के विकास पर चर्चा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात भी सुनी

बारां खनन एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया की पुत्री में भाग लेने गुरुवार शाम बारां पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार सुबह करीब दस बजे हेलीकाप्टर से जयपुर रवाना हो गए। अधिकारियों से चर्चा में उनका फोकस आदिवासी सहरिया जाति को लेकर रहा। सर्किट हाउस में सुबह उन्होंने कोटा संभाग के कई अधिकारियों से चर्चा कर कई योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली।

बारांDec 06, 2019 / 05:51 pm

Ghanshyam

गहलोत ने ली अधिकारियों की क्लास, आदिवासियों के विकास पर चर्चा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात भी सुनी

गहलोत ने ली अधिकारियों की क्लास, आदिवासियों के विकास पर चर्चा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात भी सुनी

बारां खनन एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया की पुत्री में भाग लेने गुरुवार शाम बारां पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार सुबह करीब दस बजे हेलीकाप्टर से जयपुर रवाना हो गए। अधिकारियों से चर्चा में उनका फोकस आदिवासी सहरिया जाति को लेकर रहा। सर्किट हाउस में सुबह उन्होंने कोटा संभाग के कई अधिकारियों से चर्चा कर कई योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली। चर्चा का दौर लगभग एक घंटे चला। इसमें उन्होंने बारां जिले के प्रभारी सचिव डा. राजेश शर्मा, कोटा के संभागीय आयुक्त एलएन सोनी, आईजी रविदत्त, जिला कलक्टर इन्द्र सिंह राव व पुलिस अधीक्षक डॉ. रवि से अलग-अलग बातचीत कर यहां संचालित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व विभिन्न कार्यों की जानकारी ली।

जानी जिले की प्रगति व समस्याएं
जिला कलक्टर राव ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने परवन वृह्द सिंचाई परियोजना के निर्माण कार्य, जिले में खाद की उपलब्धता, पेंशन योजना, नि:शुल्क उपचार व दवा योजना के अलावा आदिवासी क्षेत्र में सहरिया वर्ग के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानाकरी ली। गहलोत ने राव को जिले के समग्र विकास को लेकर ठोस कार्य योजना बनाने के निर्देश भी दिए। वहीं पुलिस डॉ. रवि से सीएम ने जिले की कानून व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने को कहा। इनसे पूर्व गहलोत ने प्रभारी सचिव डॉ. शर्मा, संभागीय आयुक्त सोनी व आईजी गौड़ से चर्चा की।

कार्यकर्ताओं की बात सुनी
बाद में उन्होंने कोटा व जिले के कई हिस्सों से सर्किट पहुंचे कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने गहलोत को कोटा व बारां जिले के विकास के बारे में सुझाए दिए। कुछ कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली में सुधार की वकालात की। उनके साथ नगरीय विकास मंत्री शान्ति धारीवाल, उर्जा मंत्री बीडी कल्ला भी थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो