scriptधान की रोपाई में जुटे किसान ,तहसील क्षेत्र में बढ़ रहा धान का रकबा | field.farmer,fasal, | Patrika News
बारां

धान की रोपाई में जुटे किसान ,तहसील क्षेत्र में बढ़ रहा धान का रकबा

मांगरोल. बरसात शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में सोयाबीन के साथ धान की रौपाई भी शुरु हो गई।

बारांJul 01, 2018 / 05:40 pm

Shivbhan Sharan Singh

धान की रोपाई में जुटे किसान ,तहसील क्षेत्र में बढ़ रहा धान का रकबा

buvai

मांगरोल. बरसात शुरू होने के साथ ही क्षेत्र में सोयाबीन के साथ धान की रौपाई भी शुरु हो गई। पिछले पांच-छह साल से क्षेत्र में किसान धान की फसल करने लगे हैं। पहले गांवों में इक्का-दुक्का किसान ही धान की खेती करते थे। अब दो-तीन साल से किसानों का रुझान धान की खेती की और बढ़ा हैं। पहले धान की रौपाई से क्षेत्र के किसान अनभिज्ञ थे तो जहां धान की खेती होती है वहां से मजदूर लाकर रौपाई कराने लगे। शुरु में यह काम महंगा भी लगा, लेकिन अच्छी खेती हुई तो रुझान बढ़ता ही गया। अब तो कई किसान धान की खेती करने लगे हैं। खेती करते करते क्षेत्र के किसान इसकी रौपाई व पानी देने के तौर तरीके भी जानने लगे हैं।
घटती पैदावार से बढ़ा रुझान
सोयाबीन की खेती में लगातार हो रहे घाटे से आहत किसान अब धान की खेती की ओर बढ़ रहे हैं। हर बार सोयाबीन की बुवाई करते हैं। कभी पानी ज्यादा बरसने से फसल गल जाती है तो कभी आखरी में पानी नहीं बरसने से फसल दगा दे जाती है। ऐसे में धान की खेती की ओर किसानों का ज्यादा झुकाव होने लगा है।
नलकूपों से सिंचाई
जिन किसानों के खेतों में नलकूप के साधन हैं। ऐसे किसान ही ज्यादातर धान की खेती करते हैं। कुछ बरसात और कुछ पानी की जरुरत नलकूप से करने के बाद फसल अच्छी हाथ लग जाती है। हालांकि नलकूप से पानी देने पर खर्च ज्यादा आता है। फिर भी कमोबेश फायदा ही होता है। ऐसे में किसानों को धान की खेती रास आने लगी है। रौपाई से मजदूरों को भी काम मिलने लगा है। अब तक ठाले बैठे मजदूरों को काम मिलने से उनकी भी रोजी रोटी चल पड़ी है।
मऊ. बरसात के बाद किसानों ने सोयाबीन की बुवाई शुरू कर दी। क्षेत्र के खेतों में इन दिनों जोरशोर से सोयाबीन की बुआई का दौर जारी है। इस वर्ष भी किसानों ने बड़े रकबे में सोयाबीन की बुवाई की है। किसान सोयाबीन की फसल से काफी अपेक्षाएं लगाए बैठे हैं। लहसुन का बाजार भाव कम रहने से किसान टूट गए हैं। लेकिन फिर संभल कर सोयाबीन की बुवाई में जुट गए हैं। इन दिनों क्षेत्र के सीमल्या, मऊ, रावलजावल, रेनगढ़, जलोदातेजाजी, बालापुरा, मालबंमोरी, रामपुरा, खानपुरिया, भटेडिया, महलपुर सहित कई गांवों में सोयाबीन की बुवाई का काम चल रहा है।

Home / Baran / धान की रोपाई में जुटे किसान ,तहसील क्षेत्र में बढ़ रहा धान का रकबा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो