scriptखेल अधिकारी कार्यालय पर जड़ा ताला, खिलाडिय़ों ने जताया विरोध | football playesrs protest in sportd officer office | Patrika News
बारां

खेल अधिकारी कार्यालय पर जड़ा ताला, खिलाडिय़ों ने जताया विरोध

खिलाडिय़ों ने जिला खेल अधिकारी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कार्यालय पर ताला जडकऱ सोमवार को विरोध जताया। फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिय़ा ने बताया कि जिला खेल अधिकारी खेलों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां जितने भी कोच लगे हैं, अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते। इसके चलते खिलाडिय़ों में आक्रोश है।

बारांMay 14, 2024 / 11:14 am

mukesh gour

बारां. खिलाडिय़ों ने जिला खेल अधिकारी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कार्यालय पर ताला जडकऱ सोमवार को विरोध जताया। फुटबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल माथोडिय़ा ने बताया कि जिला खेल अधिकारी खेलों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां जितने भी कोच लगे हैं, अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते। इसके चलते खिलाडिय़ों में आक्रोश है।
उन्होंने बताया कि फुटबॉल संघ की ओर से जिला मुख्यालय पर 20 दिवसीय समर कैंप चल रहा है। अभी तक कोई कोच ग्राउंड पर नहीं दिखा। 6 साल में फुटबॉल के खिलाडिय़ों को महज 15 ही बॉल ही दी गई हंै। उन्होंने कहा कि एक और तो सरकार पदक जीतने पर लाखों रुपए के पुरस्कार व सरकारी नौकरी देकर युवाओं के प्रोत्साहन देने में लगी है। दूसरी ओर यह हाल हैं। फुटबॉल संघ समय समय पर प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के अवसर देता है।
उन्होंने बताया कि बारां में हॉकी कोच विशाल ङ्क्षसह को खेल अधिकारी का कार्यभार दिया गया है। वर्तमान में विभाग के पास 13 कोच हैं। इनको खेल काउंसिल की ओर से वेतन भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यहां तैनात कोच दो-दो जगह काम कर रहे हंै। संघ वर्तमान में जिला मुख्यालय पर 20 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का चला रहा है। इसमें 100 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। खेल विभाग के पास कोच होने के बावजूद एक भी खेल कोच की सुविधा फुटबॉल संघ को उपलब्ध नहीं करवाई गई है। खेल विभाग द्वारा प्रतिवर्ष लाखों रुपए का बजट दिया जाता है। इसका कहीं उपयोग नजर नहीं आ रहा। क्रीड़ा परिषद् से जो बजट आता है, उसका भी अता-पता नहीं है। ज्यादातर काम नगर परिषद से करवाए जाते हैं।
इससे पहले जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष भीमराज चौधरी, सचिव अब्दुल अजीज, मोहमद इकराम, शरीफ, प्रेम सुमन, हरीश कुमार सहित कई खिलाड़ी सुबह खेल अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां पर खेल अधिकारी नदारद थे। उन्होंने खेल अधिकारी कार्यालय पर ताला लगाकर विरोध जताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कलक्टर, विधायक, क्रीड़ा परिषद जयपुर के अध्यक्ष एवं खेल मंत्री को पत्र लिख कर इससे अवगत कराया जाएगा।
फुटबाल संघ ने शिविर की सूचना खेल विभाग को लिखित ने नहीं दी है। विभाग में 4 प्रशिक्षक ही हंै। इन्हें भी छह माह से वेतन नहीं मिल रहा। विभाग ने 5-6 वर्षो में संघ को 35 बॉल तथा नेट उपलब्ध कराए हैं। अन्य आरोप बेबुनियाद हंै। सुबह 8 बजे विभाग का कर्मचारी कार्यालय में मौजूद था।
विशाल सिंह, जिला खेल अधिकारी, बारां

Hindi News/ Baran / खेल अधिकारी कार्यालय पर जड़ा ताला, खिलाडिय़ों ने जताया विरोध

ट्रेंडिंग वीडियो