8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सता रहा मच्छर… फैला रहा डेंगू और स्क्रब टायफस

बारां जिले में लगातार बढ़ रही मौसमी बीमारियां...19 मरीज मिले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 27 Oct 2021, 10:17 PM IST

सता रहा मच्छर... फैला रहा डेंगू और स्क्रब टायफस

सता रहा मच्छर... फैला रहा डेंगू और स्क्रब टायफस

बारां. जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मौसमी बीमारियों के रोकथाम व नियंत्रण को लेकर प्रयास तो किए जा रहे है, लेकिन कारगर नहीं हो रहे है। लगातार नए डेंगू मरीज सामने आते जा रहे है। वायरल, खांसी, जुकाम, बुखार के अलावा सबसे अधिक चिन्ता डेंगू व स्क्रबटायफस के बढ़ते असर को लेकर है। जिले में पिछले एक सप्ताह के दौरान ही डेंगू के 19 नए मरीज और पॉजिटिव मिले हैं। इससे अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या पिछले सप्ताह के 44 से बढ़कर 6 3 हो गई है। एक अक्टूबर तक डेंगू मरीजों की संख्या 17 ही थी। अक्टूबर के प्रथम पखवाड़े में हर रोज डेंगू का एक मरीज मिल रहा था। लेकिन पिछले सप्ताह के आंकड़ों के मुताबिक अब हर रोज औसतन डेंगू के दो नए मरीज मिल रहे हैं। अक्टूबर के बीते 26 दिनों में ही 46 मरीज मिले है। डेंगू के एडीज मच्छर के अलावा घास व झाडिय़ों में पनपने वाला पिस्सू लोगों को स्क्रबटायफस का मरीज बना रहा है।

छीपाबड़ौद और छबड़ा में डेंगू के मामले ज्यादा
जिले में यों तो सभी ब्लॉक क्षेत्र में डेंगू के मरीज मिल ने लगे है, लेकिन सबसे अधिक मरीज जिले के छीपाबड़ौद व छबड़ा कस्बे में मिल रहे हैं। अब तक छीपाबड़ौद ब्लॉक के सारथल, रूपपुरा, रांई, हलेसरा, मौखमपुरा, कालपा जागीर व फतेहपुर गांव में एक-एक डेंगू रोगी मिले हैं। वहीं, छीपाबड़ौद कस्बे में सबसे अधिक सात डेंगू मरीज चिन्हित किए गए है। इसके अलावा छबड़ा ब्लॉक के कुंदारी, दीगोद जागीर, बावड़ीकलां व मोतीपुरा गांव में एक-एक तथा अकेले छबड़ा कस्बे में आधा दर्जन डेंगू के मरीज मिले हंै। इससे छबड़ा, छीपाबड़ौद क्षेत्र में अधिक एहतियात बरतने की जरूरत है।


यहां मिला स्क्रब टायफस
जिले के विभिन्न गांवों में स्क्रबटायफस पैर पसार रहा है। अन्ता कस्बे में दो तथा छत्रपुरा, चैनपुरिया, मांगरोल, पाड़लिया, गोपालपुरा, सीसवाली व बमूलिया कलां गांव में एक-एक स्क्रबटायफस के मरीज मिले हैं। इसके अलावा अटरू ब्लॉक के बमोरी, मायथा व खरखड़ा आसन गांव में एक-एक, बारां ब्लॉक के बैंगना, पाठेड़ा, आकेड़ा व सम्बलपुर में एक-एक, छबड़ा कस्बे में 3, कुराड़ी, बटावदा, सहरिया बस्ती खेड़ी व धनपुरा गांव में एक-एक तथा छीपाबड़ौद के राजपुरा, सारथल, रतनपुरा, सारनखेड़ा, अमलावदा, खोहरा, करनाल जागीर, अजनावर, ढोलम व बरसत कालपा जागीर गांव में एक-एक एवं छीपाबड़ौद कस्बे में 3 स्क्रबटायफस के मरीज मिले है। किशनगंज क्षेत्र के दो गांव में भी एक-एक मरीज चिन्हित किए गए है।

दिनों डेंगू के एडीज मच्छर की प्रजनन क्षमता अधिक रहती है। इससे बचाव रखने की विशेष जरूरत है। वहीं मौसम में बदलाव हो रहा है तो उदासीनता बरतने से लोग डेंगू की चपेट में आ रहे हंै। घरों पर खिड़की, जाली बंद रखें। पूरे कपड़े पहनकर रखें। जांच व दवा की पर्याप्त व्यवस्था है। सर्वे व जागरूकता गतिविधियां की जा रही है।
डॉ. समपतराज नागर, सीएमएचओ