6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरसों की छलांग, मंडी में पहली बार दाम आठ हजार के पार

8013 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Sep 07, 2021

सरसों की छलांग, मंडी में पहली बार दाम आठ हजार के पार

सरसों की छलांग, मंडी में पहली बार दाम आठ हजार के पार

बारां. स्थानीय कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव मंगलवार को अब तक के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। सरसों का एक ढेर 8013 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से बिका। सरसों के भाव में आए बपर उछाल से किसान व व्यापारी विस्मित रहे।
शुरुआती दौर में सरसों के भाव 4500 रुपए से लेकर 5000 रूपए प्रति क्विंटल के मध्य थे। गत मार्च माह में नई सरसों आना शुरू हुआ था। पीक सीजन में मंडी में करीब 70 से 80 हजार कट्टे तक आवक हुई थी। लेकिन अब आवक मंडी में महज 2000 से ढाई हजार कट्टे हो रही है। वहीं ऑयल प्लांटों की लेवाली डिमांड बढ़ जाने से भावो में ऐतिहासिक रिकॉर्ड उछाल आया है। गत 10 दिनों से 7300 से 7400 के भाव पर बिकती आ रही सरसों ने मंगलवार को 600 रुपए तक बढ़ गए। इससे सरसों का प्रति क्विंटल दाम 8 हजार रुपए को पार कर गया। सरसों के प्रमुख व्यापारी विमल बंसल, मनोज गोयल, बालमुकुंद शर्मा व सतीश खंडेलवाल समेत अन्य व्यापारियों का मानना है कि यह भाव आगे और भी बढ़ सकते हैं।
इन भावों को लेकर व्यापारी इसके लिए डिमांड ही नहीं वायदा बाजार को भी कारण मान रहे है। मंडी में सोयाबीन के भाव में भी तेजी रही 8800 से लेकर 9000 रुपए प्रति क्विंटल तक सोयाबीन की बिकवाली हुई है। मंडी में महज 700 से 8 00 कट्टे सोयाबीन ही प्रतिदिन आवक हो रही है। हालांकि नई सोयाबीन की आवक अक्टूबर के प्रथम सप्ताह बाद ही आने की संभावना है।
गत वर्ष जिले में करीब 91 हजार हैक्टेयर में सरसों की बुवाई हुई थी। उपनिदेशक कृषि विस्तार अतीश शर्मा का मानना है कि इस बार करीब 1.20 लाख हैक्टेयर तक सरसों की बुवाई पहुंच सकती है।