8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्सीन की अब केवल पांच हजार डोज ही बची…हो सकती है परेशानी

बारां जिले में अब तक 49699 लोगों ने लगवाए संक्रमण से बचाव के टीके
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

Mukesh Gaur

•

Updated: 10 Mar 2021, 12:35 AM IST

वैक्सीन की अब केवल पांच हजार डोज ही बची...हो सकती है परेशानी

वैक्सीन की अब केवल पांच हजार डोज ही बची...हो सकती है परेशानी

बारां. जिले में अब कोरोना संक्रमण पर नियन्त्रण के लिए लगाए जाने वाले टीकों (वैक्सीन) का टोटा होने लगा है। यहां अब तक कोविशील्ड व कोवैक्सीन 54 हजार 800 टीके आए थे, इनमेंं से सोमवार तक 46199 लोगों को टीके लग गए थे। जबकि मंगलवार को लगभग 3500 लोगों को वैक्सीनेट करने का अनुमान विभाग के अधिकारी लगा रहे हैं। ऐसे में अब जिले में दोनो तरह की वैक्सीन की महज 5100 डोज शेष बची है। इससे बुधवार को तो वैक्सीनेशन प्रभावित नहीं होगा। गुरुवार को वैक्सीनेशन डे नहीं है। लेकिन इन दोनों दिनों में वैक्सीन की नई खेप बारां नहीं आएगी तो लोगों की कोरोना संक्रमण से बचाव की आस लम्बी हो सकती है। हालांकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि वैक्सीनेशन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से जिले में इसकी उपलब्धता को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को पूरी जानकारी है। इसके अलावा यहां से संचार माध्यमों से भी अलग से जानकारी ऊपर भेजी हुई है।

read also : हौंसलों ने भरी उड़ान, खुलने लगी नई राह...
7391 लोगों को लगाया दूसरा टीका
आरसीएचओ डॉ. जगदीश कुशवाह ने बताया कि जिले में प्रथम फेज के दूसरे दौर में 7391 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इन लोगों को 28 दिन बाद दूसरी बार वैक्सीनेट करने में कोई कोताही नहीं बरती जा रही। ऐसे में अब इस दौर में पहुंचने वाले लोगों को पूरी प्राथमिकता दी जा रही है। विभाग के जयपुर मुख्यालय से सतत सम्पर्क बना हुआ है। उम्मीद है कि समय पूर्व जिले को वांछित मात्रा में दोनों तरह की वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।