scriptबारां. आज मतदाता करेगा चुनाव महायज्ञ की पूर्णाहुति | Rajasthan election 2018 Voting in Baran live updates | Patrika News

बारां. आज मतदाता करेगा चुनाव महायज्ञ की पूर्णाहुति

locationबारांPublished: Dec 07, 2018 12:15:37 am

मतदान प्रक्रिया शुरू होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। बस कुछ ही देरी के बाद वह पल आ जाएगा जब लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदाता अपनी आहूति देना शुरू करेगा। जिले में विधानसभा चुनाव के तहत शुक्रवार को जिले के मतदाता भी अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। इसके लिए मतदाताओं में खासा उत्साह है, शहर में पिछले एक सप्ताह से यहां-वहां चुनावी चौपालें जम रही हंै।

baran

Rajasthan election 2018 Voting in Baran live updates

बारां. मतदान प्रक्रिया शुरू होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। बस कुछ ही देरी के बाद वह पल आ जाएगा जब लोकतंत्र के महायज्ञ में मतदाता अपनी आहूति देना शुरू करेगा। जिले में विधानसभा चुनाव के तहत शुक्रवार को जिले के मतदाता भी अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे। इसके लिए मतदाताओं में खासा उत्साह है, शहर में पिछले एक सप्ताह से यहां-वहां चुनावी चौपालें जम रही हंै। जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 33 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। अन्ता विधानसभा क्षेत्र में 7, बारां-अटरू व छबड़ा में 10-10 तथा कियानगंज विधानसभा क्षेत्र में 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
इन सबका भाग्य ईवीएम में बंद हो जाएगा। मतगणना 11 दिसम्बर को शहर के राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सुबह ८ बजे से शुरू होगी। दोपहर तक चारों विधानसभाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
जिले में 1040 मतदान केन्द्र
जिले में कुल 8 लाख 71 हजार 890 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 1040 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। चुनाव ड्यूटी में करीब 10 हजार 51 अधिकारी व कर्मचारी लगाए गए हैं। चुनाव के लिए कुल नियुक्त कर्मचारियों में करीब 2601 पुलिस जवान हंै। इसमें अद्र्धसैनिक बल की आठ कम्पनियां व आरएसी की दो कम्पनियां भी शामिल हैं। अद्र्धसैनिक बल के सभी जवान सशस्त्र हैं। सभी क्रिटिकल मतदान केन्द्रों पर सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा चुनाव ड्यूटी में मप्र होमगार्ड के जवान भी लगाए गए हैं। ं प्रत्येक विधानसभा स्तर पर अतिरिक्त जाप्ता रखा गया है।
वेब कैमरों से होगा लाइव
सीमा क्षेत्र में दस पुलिस नाके लगाए गए हैं। सभी नाकों पर सीसी टीवी कैमरे व 24 वेब कैमरे लगाए गए हैं। वेब कैमरों से जिला निर्वाचन अधिकारी व मुख्य निर्वाचन अधिकारी नाके की लाइव तस्वीर देख सकेंगे। जिले में पिछले कुछ दिनों से तीन घंटे दिन व तीन घंटे शाम को व रात के समय नियमित रूप से गश्त नाकाबंदी की जा रही है। वाहनों की जांच की जा रही है। सभी पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कैमरे रहेंगे।
एक विधानसभा में एक एएसपी
इस बार प्रत्येक विधानसभा पर एक-एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी लगाए गए हैं। उनकी सहायता व सहयोग के लिए 3-3 पुलिस उपाधीक्षक व पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारी रहेंगे। इनके अलावा जिले में कुल 101 पुलिस मोबाइल पार्टियां क्षेत्र में गश्त करती रहेंगी। इसके अलावा 19 क्यूक रेस्पोंस टीम रहेंगी। यह किसी भी स्थान पर ततकाल पहुंचेंगी।
बढ़ गए क्रिटिकल मतदान केन्द्र
अब जिले में क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की संख्या भी बढ़कर 124 हो गए है। इनमें एस-2 श्रेणी के 10, एस-3 के 20 व एस-4 श्रेणी के 94 केन्द्र हैं। पूर्व में क्रिटिकल एस-4श्रेणी के मतदान केन्द्रों की संख्या 66 थी। उसके बाद 77 की गई तथा अब 94 कर दी गई है।
दिखेगा किसे वोट दिया
इस चुनाव में पहली बार वीवीपेट मशीन का उपयोग किया जा रहा है। ईवीएम मशीन पर बटन दबाकर वीवीपेट मशीन पर स्वयं का सही मतदान होने की पुष्टि कर सकेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो