scriptडीलरों पर 1 करोड़ 37 लाख रुपए बकाया , डीलर मीठे में, इनकी चीनी फीकी रसद विभाग करेगा कार्रवाई | rashan dealer,consumer, | Patrika News
बारां

डीलरों पर 1 करोड़ 37 लाख रुपए बकाया , डीलर मीठे में, इनकी चीनी फीकी रसद विभाग करेगा कार्रवाई

बारां. अन्त्योदय परिवारों को राशन की चीनी वितरण करने वाले राशन डीलरों पर 1 करोड़ 37 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं।

बारांJul 12, 2018 / 05:40 pm

Shivbhan Sharan Singh

डीलरों पर 1 करोड़ 37 लाख रुपए बकाया , डीलर मीठे में, इनकी चीनी फीकी रसद विभाग करेगा कार्रवाई

chini

बारां. अन्त्योदय परिवारों को राशन की चीनी वितरण करने वाले राशन डीलरों पर 1 करोड़ 37 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं। हालांकि विभाग ने कई बार डीलरों को नोटिस देकर वसूली का प्रयास किया लेकिन डीलरों ने ध्यान नहीं दिया। अब रसद विभाग कार्रवाई के मूड में दिख रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो राशन डीलरों पर मुकदमे भी दर्ज कराए जा सकते हैं। उक्त बकाया राशि अप्रेल 2017 से लेकर मार्च 2018 तक की है। जिले में 50 हजार 639 अन्त्योदय परिवार हंै। उक्त परिवारों को चीनी वितरण करने की जिम्मेदारी जिले के राशन डीलरों पर है। चीनी वितरण पर 24 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन मिलता है। अप्रेल से लेकर दिसंबर 2017 तक राशन डीलरों ने चीनी का वितरण किया था। डीलरों को 1 करोड़ 13 लाख 74 हजार 924 रुपए जमा कराने थे। यह राशि 537 राशन डीलरों को जमा करानी थी लेकिन मात्र 78 डीलरों ने ही 15 लाख 84 हजार 211 रुपए ही जमा कराए। अब भी 459 राशन डीलरों पर 97 लाख 90 हजार 702 रुपए राशि बकाया चल रही है। इसी तरह से जनवरी से मार्च तक 519 राशन डीलरों ने चीनी का वितरण किया था। उक्त डीलरों को 39 लाख 54 रुपए जमा कराने थे। इनमें से 8 राशन डीलरों को 40 हजार 437.66 रुपए जमा कराने थे। अब भी 511 राशन डीलरों पर 39 लाख 13 हजार रुपए बकाया चल रहे हैं। इस तरह से राशन डीलरों पर एक करोड़ 37 लाख रुपए बकाया चल रहे हैं।
नोटिस भी बेअसर
रसद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बकाया राशि वसूली को लेकर कई बार डीलरों को नोटिस भी दिए लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अब जरूतर पड़ी तो विभाग की ओर से डीलरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा सकता है।
इतनी खपत
जिले में 50 हजार 639 अन्त्योदय परिवार हैं। उक्त परिवारों का प्रति राशनकार्ड एक किलो चीनी देते हैं। यह चीनी 24 रुपए 50 पैसे के हिसाब से वितरण होती है। प्रतिमाह चीनी की खपत 5 हजार मैट्रिक टन है।
& जिन राशन डीलरों पर चीनी की बकाया राशि चल रही है। उनसे वसूली जा रही है। यदि डीलर बकाया राशि जमा नहीं कराएंगे तो उन पर पुलिस में मामला भी दर्ज कराया जा सकता है।
हरलाल मीणा, जिला रसद अधिकारी

Home / Baran / डीलरों पर 1 करोड़ 37 लाख रुपए बकाया , डीलर मीठे में, इनकी चीनी फीकी रसद विभाग करेगा कार्रवाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो