scriptखेल मैदान की भूमि में बना रहे सीसी रोड | Siece Road made in the Land of the Game Field | Patrika News
बारां

खेल मैदान की भूमि में बना रहे सीसी रोड

मांगरोल. नगरपालिका क्षेत्र में तहसील भवन के आगे एकमात्र स्कूल के खेल के बड़े मैदान पर नगरपालिका रोड बना रही है। जहां खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है, वहीं बरसों से बने बनाए खेल मैदान पर रोड बनाने को अधिकारी उदासीन है। खेल मैदान में पहले नगरपालिका ने कचरा प्वाइंट बना अतिक्रमण किया था।

बारांMar 18, 2019 / 10:50 pm

Mahesh

baran

मांगरोल. नगरपालिका क्षेत्र में तहसील भवन के आगे एकमात्र स्कूल के खेल के बड़े मैदान पर नगरपालिका रोड बना रही है।

मांगरोल. नगरपालिका क्षेत्र में तहसील भवन के आगे एकमात्र स्कूल के खेल के बड़े मैदान पर नगरपालिका रोड बना रही है। जहां खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रयासरत है, वहीं बरसों से बने बनाए खेल मैदान पर रोड बनाने को अधिकारी उदासीन है। खेल मैदान में पहले नगरपालिका ने कचरा प्वाइंट बना अतिक्रमण किया था।
नगरीय क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन विद्यालयों के पास खेल मैदान नहीं हैं, ऐसे में यही खेल मैदान सभी विद्यालयों के लिए खेल गतिविधियां संचालित करने के लिए हंै। बरसों से इस खेल मैदान के कुछ हिस्से पर अतिक्रमण हो रहा था। जिसे हटाने में न तो नगरपालिका और ना ही तहसील के स्तर कोई कार्रवाई की गई। ऐसे में खेल गतिविधियां ठप सी हो गई हैं और अब तो रोड़ बनने के बाद इस खेल मैदान का नाम भी कागजों में ही शुमार रह जाएगा। ताज्जुब तो यह है कि नगरपालिका द्वारा खेल मैदान में होकर बनाए जा रहे रोड का कोई विरोध नहीं कर रहा। ऐसे में नगरपालिका की मनमर्जी चल रही है।
स्टेडियम भी नहीं बना
यहां दो बरस पहले स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव आया, लेकिन प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की जहमत से बचने के लिए बरसों से यहां बने खेल मैदान को ही डूब में बता दिया। ऐसे में स्टेडियम तो बना नहीं अब तो खेल मैदान भी खत्म होने जा रहा हैं
कहां खेलेंगे खिलाड़ी
खेल के मैदान पर रोड बना नगरपालिका के अतिक्रमण करने के बाद यहां स्थित सरकारी व गैरसरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राओं के खेल गतिविधियां संचालित करने के अवसर ही नहीं मिलेंगे। कस्बे के दर्जनों विद्यालयों के सैकड़ों खिलाडिय़ों को प्रतिभा निखारने के अवसर भी नहीं मिलेंगे।
बना हुआ है कचरा घर
खेल के इस बरसों पुराने मैदान पर कई मर्तबा जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं होती रही हैं, अब इस पर भी विराम लग जाएगा। नगरपालिका पिछले एक बरस से यहां कचरा डालने लगी है। इससे इस मैदान में खुली हवा में घूमने जाने वाले इससे उठने वाली सड़ांध से परेशान रहने हैं। अब तो यहां रोड बना देने से सुबह टहलने जाने वालों के लिए भी जगह नहीं बचेगी।
विद्यालय के खेल मैदान की भूमि का सीमाज्ञान कराने के लिए तहसील में लिखकर दे रखा है। सीमाज्ञान होने के बाद ही पता चलेगा कि रोड खेल मैदान में बन रहा है या नहीं। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई करेंगे।
सत्यनारायण मीणा, प्राचार्य सीनियर सैकंडरी स्कूल मांगरोल

Home / Baran / खेल मैदान की भूमि में बना रहे सीसी रोड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो