बारां

अविश्वसनीय, कहीं देखा है ऐसा नजारा, 48 डिग्री टेम्प्रेचर, उस पर भभकते अंगारों के बीच खुद को तपाता है यह साधु,

अविश्वसनीय कहीं देखा है ऐसा नजारा, 48 डिग्री टेम्प्रेचर, उस पर भभकते अंगारों के बीच खुद को तपाता है यह साधु, बारां जिले के बाहत कस्बे के समीप ईश्वरपुरा के मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर में पंच कुंणडीय महायज्ञ की पुर्णाहुति पर संत त्यागी तपती गर्मी में भी अग्नि स्नान कर रहे हैं। संत त्यागी भीषण गर्मी में आग के बीच बैठते ही नहीं कई बार वह इन अंगारों से खेलते भी नजर आते हैं।

बारांJun 12, 2019 / 04:40 pm

Shivbhan Sharan Singh

girl was burnt alive in a fire that broke out from the short-circuit

अविश्वसनीय कहीं देखा है ऐसा नजारा, 48 डिग्री टेम्प्रेचर, उस पर भभकते अंगारों के बीच खुद को तपाता है यह साधु, बारां जिले के बाहत कस्बे के समीप ईश्वरपुरा के मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर में पंच कुंणडीय महायज्ञ की पुर्णाहुति पर संत त्यागी तपती गर्मी में भी अग्नि स्नान कर रहे हैं। संत त्यागी भीषण गर्मी में आग के बीच बैठते ही नहीं कई बार वह इन अंगारों से खेलते भी नजर आते हैं।
Read more- फिर लड़की ने क्या किया जब उसे रोंदते रहे हवस के शिकारी, बारां जिले के अन्ता में चार दिन तक लूटी उसकी अस्मतhttps://www.patrika.com/baran-news/21-years-old-woman-gangraped-in-baran-rajasthan-4699512/

अटरू. क्षेत्र के गांव अन्ताना में भगवान राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गत ८ से १२ जून तक नागर-धाकड समाज की ओर से आयोजित पंच कुण्डात्मक विष्णु महायज्ञ के अवसर पर मंगलवार को राधा-कृष्ण भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में नागर-धाकड समाज सहित अन्ताना व आसपास के ग्रामीण अंचल के अन्य समाजों के लोग भी उमड़े।
Read more-समय पर मिल जाता उपचार तो एक नवजात को नहीं खोना पड़ता मां का प्यारhttps://www.patrika.com/baran-news/the-time-the-treatment-gets-the-mother-s-love-does-not-lose-a-newborn-4699036/
शोभायात्रा की शुरूआत अन्ताना के हनुमान मंदिर से गाजे-बाजे के साथ हुई। गांव की गलियों में गुजरते हुए कथा स्थल पर पहुंची। शोभायात्रा का गांव में जगह-जगह स्वागतद्वार बनाकर, गुलाब के फूल बरसाकर लोगों ने जोरद्वार स्वागत किया। प्रंचड गर्मी-तेज धूप के बाद भी शोभायात्रा में गांव की महिलाएं व पुरूष भगवान के भजनों पर नाचते गाते हुए मस्त होकर चल रहे थे। राधा-कृष्ण के लिए विशेष रथ सजाया गया था। समाज के लोगों ने बताया कि बुधवार को राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उसके बाद पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण होगा। समाज बन्धुओं ने सभी लोगों से प्रसाद लेकर पुण्य लाभ कमाने का आग्रह किया है।राधा-कृष्ण के लिए विशेष रथ सजाया गया था। समाज के लोगों ने बताया कि बुधवार को राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा होगी। उसके बाद पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण होगा। समाज बन्धुओं ने सभी लोगों से प्रसाद लेकर पुण्य लाभ कमाने का आग्रह किया है।
 

संबंधित विषय:

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.