scriptहत्या करने के तीन और आरोपी पकड़े | Three more accused of murder caught | Patrika News
बारां

हत्या करने के तीन और आरोपी पकड़े

कवाई. भगवानपुरा में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीट-पीटकर हत्या करने वाले पांचों आरोपी सगे भाई हैं। इनमें से दो को तो घटना के तुरंत बाद डिटेन कर लिया गया था, शेष तीन भाइयों को शनिवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के टांचा गांव के करीब से गिरफ्तार किया है।

बारांJun 25, 2022 / 11:03 pm

Hansraj

हत्या करने के तीन और आरोपी पकड़े

हत्या करने के तीन और आरोपी पकड़े

कवाई. भगवानपुरा में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीट-पीटकर हत्या करने वाले पांचों आरोपी सगे भाई हैं। इनमें से दो को तो घटना के तुरंत बाद डिटेन कर लिया गया था, शेष तीन भाइयों को शनिवार को पुलिस ने थाना क्षेत्र के टांचा गांव के करीब से गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी किरदार अहमद ने बताया कि बुधवार को मृतक रङ्क्षवद्र उर्फ भोजराज के बड़े भाई नन्दङ्क्षसह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई रविन्द्र उर्फ भोजराज जो छीपाबड़ौद में रहता है। उसकी मेघराज, मौजीराम मीणा निवासी भगवानपुरा से पुरानी रंजिश थी। घटना के दिन रविन्द्र बाइक से छीपाबड़ौद से अजनावर होता हुआ टांचा की तरफ आ रहा था जो कि समय 8 के लगभग पुरुषोत्तम मीणा पटेल भगवानपुरा के बाड़े के पास पहुंचा ही था कि पहले से ही घात लगाकर बैठे मौजीराम व उसके भाईयों ने सरियों व लकड़ी से मारपीट कर रङ्क्षवद्र को घायल कर दिया। इससे उसकी वहीं मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिनेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक श्योजीलाल मीणा के निकटतम सुपरवि•ान में थानाधिकारी किरदार अहमद ने विशेष टीम का गठन किया। गया। इसमें थाना प्रभारी किरदार अहमद, एएसआई प्रकाशचन्द नागर, हैडकांस्टेबल बालमुकन्द, कांस्टेबल पर्वत ङ्क्षसह, देवाराम, विक्रम ङ्क्षसह, सुरेश, चालक कांस्टेबल रामबीर को शामिल किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मौजीराम 48 वर्ष, बबलू 35 वर्ष, गौरीशंकर 30 वर्ष, मेघराज 55 वर्ष, रामकेदार उर्फ केदारलाल उम्र 40 वर्ष पुत्र मिश्रीलाल निवासी भगवानपुरा को कालाजी का बाग टांचा से गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपियों को न्यायालय जेएम अटरू में पेश कर पीसी रिमाण्ड पर लिया गया।
वीडियो हुआ वायरल
घटना के 3 दिन बाद भोजराज की हत्या करते हुए हमलावरों का वीडियो सामने आया है। जब हमलावर रङ्क्षवद्र को घेर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर रहे थे। उस समय किसी राहगीर ने दूर से इसका वीडियो बना लिया। कर दी थी, घटना के दौरान किसी राहगीर ने दूर से उसकी वीडियो बना ली। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
मौत के डर ने किया हत्या को मजूबर
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मौजीराम अजनावर में शराब के ठेके पर सेल्समैन है। आठ-नौ माह पहले उस पर फायङ्क्षरग हुई थी। यह मृतक द्वारा किए जाने की जानकारी थी। इस बात को लेकर वह रंजिश पाले हुआ था। हालांकि उसने इसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। उसे मृतक से डर था कि वे उसे गोली मार कर मौत के घाट उतार देगा। इसी डर ने पांचों भाइयों को हत्या करने पर मजबूर कर दिया।

Home / Baran / हत्या करने के तीन और आरोपी पकड़े

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो