scriptदेश में बढ़ते मांसाहार पर जताई चिन्ता | Patrika News
बारां

देश में बढ़ते मांसाहार पर जताई चिन्ता

बारां. राष्ट्रीय संत कमलमुनि कमलेश का सोमवार को बारां में नगर प्रवेश हुआ। जैन श्वेताम्बर स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष निर्मल मारू व सचिव विनय पतीरा ने बताया कि अनेक उपाधियों से सम्मानित संत कमल मुनि ने शिवपुरी से विहार करके शाम को जैन शांतिनाथ भवन में प्रवेश किया।

बारांMar 05, 2019 / 05:29 pm

Mahesh

baran

देश में बढ़ते मांसाहार पर जताई चिन्ता

बारां. राष्ट्रीय संत कमलमुनि कमलेश का सोमवार को बारां में नगर प्रवेश हुआ। जैन श्वेताम्बर स्थानकवासी संघ के अध्यक्ष निर्मल मारू व सचिव विनय पतीरा ने बताया कि अनेक उपाधियों से सम्मानित संत कमल मुनि ने शिवपुरी से विहार करके शाम को जैन शांतिनाथ भवन में प्रवेश किया। महिला मण्डल अध्यक्ष नैना पतीरा, संरक्षिका मृदुला मारू ने बताया कि मंगल प्रवेश के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज के लोगों ने टोल नाका पर मुनि की अगुवानी की। इससे पूर्व बांसथूनी में छात्रावास में रह रहे बच्चों को संस्कारिक जीवन किस तरह से जीना चाहिए पर ज्ञानवर्धक प्रवचन दिए। इस अवसर पर मूर्ति पूजक संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे। अतरिक्त जिला कलक्टर शाहबाद हनुमान सिंह ने गुरुदेव से प्रभावित हो जीवन के नियम धारण किए। इस दौरान जैन मुनि कमलेश ने श्रद्धालुओं को कहा कि शहर में दिनदहाड़े प्रशासन की नाक के नीचे जिस तरह पशुओं का कत्ल किया जाता है। वह नजर नही आ रहा है। मुनि ने कहा कि यह पशु क्रूरता एक्ट कानून का खुलेआम उल्लंघन है, ऐसे लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। विश्व के कई देशों मे मंास बेचने की इजाजत नहीं है।
जो देंगे, हमें वही मिलेगा
समाज के प्रवक्ता किरण भाई गाठाणी ने बताया कि राष्ट्रीय संत कमलमुनि कमलेश ने यहां रात्रि में जैन कालोनी स्थित महावीर जैन स्थानक पर प्रवचन देते हुए कहा कि हमें वही मिलता है, जो हम देते हंै। यदि हम खुशी बांटेंगे तो खुशी मिलेगी, दुख बांटेंगे तो दुख ही मिलेगा। यही ईश्वरीय विधान है, इसलिए अच्छे कर्म करना चाहिए। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय समाज के लोग मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो