scriptबंधक बनाकर युवक का अपहरण, हत्या कर सांसद की कोठी के पीछे फेंका शव | A young man was kidnapped, murdered and his body was thrown behind the MP's bungalow | Patrika News
बरेली

बंधक बनाकर युवक का अपहरण, हत्या कर सांसद की कोठी के पीछे फेंका शव

दबंगों ने एक युवक का अपहरण कर उसे बंधक बना लिया। उसकी हत्या करने के बाद शव को भाजपा सांसद की कोठी के पीछे फेंक दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बरेलीMay 02, 2024 / 07:29 pm

Avanish Pandey

बरेली। दबंगों ने एक युवक का अपहरण कर उसे बंधक बना लिया। उसकी हत्या करने के बाद शव को भाजपा सांसद की कोठी के पीछे फेंक दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है।
रेता बजरी की दुकान पर काम करता था मृतक

कैंट के झील गौटिया निवासी हरीओम पटेल (30) रेता बजरी की दुकान पर काम करता था। शाम को वह टहलने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। गुरुवार सुबह पुलिस ने फोन कर परिवार वालों को बताया कि उनके बेटे हरिओम का शव आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप की कोठी के पीछे प्लाट में पड़ा है। मृतक दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई लाल करन सऊदी में काम करता है। मृतक अपनी मां विद्रा देवी और भाभी के साथ रहता था।
रस्सी से बंधे थे हाथ पैर, शरीर पर नहीं थे कपड़े
हरिओम की हत्या से पहले हाथ पैर बांध कर टार्चर किया गया। इससे उसके मुंह और शरीर पर चोट के निशान थे। उसके गले पर भी निशान थे। मारने पीटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। हरिओम के हाथ पैर रस्सी से बंधे थे। उसकी शर्ट भी नहीं थी। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है। कैंट पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है। मोबाइल की काल डिटेल निकलवाई जा रही है कि हरिओम की किससे बात हुई थी।

Hindi News/ Bareilly / बंधक बनाकर युवक का अपहरण, हत्या कर सांसद की कोठी के पीछे फेंका शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो