scriptAaj ka rashifal 14  November : भगवान की कृपा रहेगी आज इन तीन राशि वालों पर, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल | Aaj ka rashifal 14 November Thursday daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

Aaj ka rashifal 14  November : भगवान की कृपा रहेगी आज इन तीन राशि वालों पर, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

Aaj ka rashifal 14 November जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीNov 13, 2019 / 04:59 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों को आज वाणी में मधुरता रहेगी, वाणी के प्रभाव से धन की प्राप्ति संभव है, कुटुंब का सहयोग मिलेगा, सार्वजनिक क्षेत्र में कार्य के अनुरूप प्रसिद्धि प्राप्त होगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों के लिए आज मन में प्रसन्नता और शरीर में स्फूर्ति रहेगी, कलाकार वर्ग नई रचनाएं करने में समर्थ हो सकते हैं, फैशन/ फोटोग्राफी इत्यादि वर्ग में प्रगति होगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज यात्रा का संयोग बन सकता है, खर्चे की भी अधिकता रहेगी, बाहरी क्षेत्रों से नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं, विभिन्न प्रकार की कला से संबंधित जातक नवीन रचनाओं को रच सकते हैं।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभप्रद हो सकता है , लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे, रसों, मिठाई विक्रेता, रेडीमेड वस्त्र विक्रेता, सोना चांदी आभूषण के निर्माता भी अपने कार्यक्षेत्र को नई गति और प्रगति दे पाएंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सरकारी काम के लिए उत्तम रहेगा, अधिकारी वर्ग आपकी बात को ध्यान से सुनेंगे, बढ़े हुए संपर्क भविष्य में लाभ दे सकते हैं, आज प्रयास करने पर बाहरी क्षेत्रों से कारोबारी आर्डर मिल सकते हैं।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज भाग्य की प्रबलता से लाभ संभव है, पूर्व समय में किए गए पुण्य कर्म आज लाभ देंगे, गीत संगीत के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति अपने कार्य को नई गति दे सकते हैं।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता, व्यर्थ की भागदौड़ और खर्चों की अधिकता बनी रहेगी, यात्रा भी संभव है, सरकारी कार्य देरी से बनेंगे।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से शुभ है, विवाहित जातकों को जीवनसाथी का सानिध्य व उत्तम विचार का लाभ मिलेगा, मन में प्रसन्नता रहेगी।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज कर्जे से परेशानी हो सकती है, पूर्व में लिया गया कर्जा आज कष्ट देगा, शुगर के रोगी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से शुभ है, संतान, शिक्षा और धार्मिक शिक्षा के लिए आज का समय उत्तम है, वस्त्र विक्रेता और सूखे मेवे वाले व्यापारी नए आर्डर प्राप्त करने में समर्थ हो सकते हैं ।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों की आज सुख-सुविधाओं में बढोत्तरी होगी, मान प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, सरकारी कार्यों में परिणाम बहुत अच्छे नहीं मिलेंगे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम की अधिकता रहेगी, छोटे भाई-बहन लाभ में रहेंगे, शिक्षा और संतान के हित में आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, पूर्व में किया गया पूजा पाठ आज आपको लाभ दे सकता है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Bareilly / Aaj ka rashifal 14  November : भगवान की कृपा रहेगी आज इन तीन राशि वालों पर, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो