scriptआज का राशिफल 01 June : ग्रहों की बदलती चाल के बीच मिथुन,मीन और तुला वाले रहेंगे लाभ में,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Friday 01 June daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 01 June : ग्रहों की बदलती चाल के बीच मिथुन,मीन और तुला वाले रहेंगे लाभ में,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीMay 31, 2019 / 05:42 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। मेहनत अधिक करनी होगी। वस्त्र और आभूषणों की तरफ मन आकर्षित होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

शौक और मौज मस्ती में धन खर्च करने से बचें। जमा धन में कमी आएगी। कर्ज लिया हो तो उसे चुकाने की व्यवस्था करें अन्यथा परेशानी होगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातक को आज गुस्सा आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। आज अच्छी आमदनी होने की संभावना है। बुरी संगत से दूर रहें।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के आज सरकारी कार्य अटक जाएंगे। कोर्ट-कचहरी की स्थिति को टाल दें। सुख में बढ़ोत्तरी होगी। मन प्रसन्न रहेगा। शराब का सेवन न करें।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों का आज पूजा पाठ में मन नहीं लगेगा। पुण्यों में कमी आएगी। भरपूर लाभ होने की संभावना है। गलत लाभ त्याग दें।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि वालों का आज जमा धन मौज मस्ती में खर्च होगा। यात्रा से लाभ होगा। आज जरा सी चूक से लाभ होते होते रह जाएगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। मौज मस्ती में दिन गुजरेगा। पूजा पाठ बढ़ाएं। सरकारी कार्य आज निपटाएं।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को आज खर्च बढ़ेगा। फालतू के खर्च परेशान करेंगे। आज दवा इत्यादि में धन खर्च होगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के लिए दिन शुभ है। व्यापारी वर्ग को नए आर्डर मिलेंगे।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को आज दवा के लिए धन देना पड़ेगा। कारोबार ठीक रहेगा। सरकारी कार्य बनेंगे। सुख में बढ़ोत्तरी होगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातक मित्रों से झगड़ा न करें। शारीरिक बल का प्रयोग न करें। आलस्य रहेगा। पूजा पाठ से लाभ होगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को आज जनसम्पर्क का लाभ होगा। मौज मस्ती में धन खर्च होगा। माता जी और संतान से लाभ होगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 01 June : ग्रहों की बदलती चाल के बीच मिथुन,मीन और तुला वाले रहेंगे लाभ में,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो