script08 मार्च 2019 शुक्रवार को ग्रहों की बदलती चाल के बीच वृश्चिक और कुम्भ राशि वालों को होगा लाभ, सिंह राशि वाले रहें सावधान, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Friday 08 March daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

08 मार्च 2019 शुक्रवार को ग्रहों की बदलती चाल के बीच वृश्चिक और कुम्भ राशि वालों को होगा लाभ, सिंह राशि वाले रहें सावधान, जानिए आपका राशिफल

08 मार्च 2019 शुक्रवार के दिन बदलते ग्रहों की चाल से वृश्चिक और कुम्भ राशि वालों को होगा लाभ, जानिए आज की सभी राशियों का राशिफल और कैसा रहेगा आपका दिन

बरेलीMar 08, 2019 / 12:16 pm

jitendra verma

मेष (Aries)

इस राशि के जातकों को आज ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। यात्रा में परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। रोग में धन खर्च होगा।

वृष (Taurus)
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा के लिए शुभ है।धन लाभ के योग बन रहे हैं। अनैतिक तरह से धन कमाने से बचे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन (Gemini)
इस राशि के जातकों के लिए आज सरकारी कार्य निपटाने का दिन है। सुख में बढ़ोत्तरी होगी। राजनितिक लोगों के लिए समय उत्तम है।

कर्क (Cancer)

इस राशि के जातक को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा-परीक्षा के लिए दिन शुभ है। धर्म कर्म में वृद्धि होगी। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज लाभ मिलेगा। खर्च भी बढ़ेगा।
सिंह (Leo)

इस राशि के जातकों का चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है। धन हानि की संभावना है। व्यापार में सावधानी बरतने की जरूरत है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या (Virgo)
इस राशि के जातकों को आज मन प्रसन्न रहेगा। शरीर में दर्द हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा और मेहनत का लाभ मिलेगा।

तुला (Libra)

इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। दवाओं पर धन खर्च होगा। भाग्य साथ नहीं देगा। कर्जा भी लेना पड़ सकता है। शत्रु कष्ट दे सकता है।
वृश्चिक (Scorpius)

इस राशि के जातकों की शिक्षा के लिए आज का दिन सामान्य है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा से लाभ होगा। प्रेम प्रसंग से दूर रहें।

धनु (Sagittarius)
इस राशि के जातकों को आज सार्वजनिक कार्यों से हानि होगी। तनाव और कष्ट रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। सरकारी कार्य बनेंगे।

मकर (Capricornus)

इस राशि के जातकों को आज व्यर्थ की मेहनत करनी पड़ेगी। भागदौड़ ज्यादा होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।
कुंभ (Aquarius)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा। सरकारी नौकरी वालों के लिए शुभ है। अनैतिक धन से दूर रहें।
मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। भाग्य के कारण कार्य बनेंगे। शरीर थोड़ा अस्वस्थ्य रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / 08 मार्च 2019 शुक्रवार को ग्रहों की बदलती चाल के बीच वृश्चिक और कुम्भ राशि वालों को होगा लाभ, सिंह राशि वाले रहें सावधान, जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो