scriptAaj ka rashifal 16 Aug: मेष,मकर और कुम्भ राशि वालों को होगा आज लाभ, जानिए आप का राशिफल | Aaj ka rashifal Friday 16 Aug daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

Aaj ka rashifal 16 Aug: मेष,मकर और कुम्भ राशि वालों को होगा आज लाभ, जानिए आप का राशिफल

Aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीAug 16, 2019 / 08:11 am

jitendra verma

rashifal

rashifal

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी हो सकता है। धन और यश में वृद्धि संभव है। माता जी के पैर छूकर आशीर्वाद लें आपको लाभ मिलेगा। आज का समय शिक्षा और संतान के लिए शुभ है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज व्यापारिक दौड़ भाग बहुत रहेगी। उलझाने भी बनी रहेंगी। आज व्यापारिक हानि हो सकती है। सरकारी कार्यों में भी आज आपका समय लग सकता है। सरकारी अफसरों से आज ना उलझे आपको परेशानी हो सकती है। बातचीत करते समय व्यवहार को मधुर रखें।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म-कर्म से जो ऊर्जा आपने प्राप्त की है वह आज आपको लाभ दे सकती है। आज धन प्राप्ति के भी योग हैं। पराक्रम में वृद्धि होगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का समय हानिकारक है। स्वास्थ्य हानि हो सकती है। मन परेशान रहेगा। अनैच्छिक यात्रा करनी पड़ सकती है। वेद गिरी और डॉक्टरी पेशे से जुड़े लोगों को आज लाभ हो सकता है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। मित्रों की सहायता मिलेगी। आपको भी स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। संभवत तापमान वृद्धि के कारण बुखार होने की संभावनाएं है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। स्वास्थ्य का कष्ट हो सकता है। वायु के रोग आपको पीड़ा दे सकते हैं। शरीर में दर्द हो सकता है। रोग और शत्रु के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा के कार्य में बाधा हो सकती है। संतान को कष्ट हो सकता है। आपको धूर्त मित्रों से दूरी बना कर रखना चाहिए। व्यापार सामान्य रहेगा। सरकारी कामों में देरी हो सकती है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों का समय आज घरेलू कार्यों को करने में समय बीतेगा। पूर्व में किए गए अच्छे कार्यों की वजह से आज आपको यश की प्राप्ति हो सकती है। थोड़े से धन की भी प्राप्ति हो सकती है। माता जी के आशीर्वाद से आज आपको लाभ होगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज आलस्य से हानि हो सकती है। अपने परिश्रम को बढ़ा दें। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में वृद्धि लाभकारी रहेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)


मकर राशि के जातकों के लिए आज मिला-जुला दिन रहेगा। बाहरी क्षेत्रों से आज आपको लाभ होगा। आज खर्चा भी करना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी भी जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी लाभ में रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)


कुंभ राशि के जातकों को आज बुद्धि के प्रयोग से धन लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। हल्का बुखार हो सकता है। सावधानी रखें।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। आज का दिन खर्च भरा रहेगा। शिक्षा के लिए भी समय ठीक नहीं है। कोई रोग आपको परेशान कर सकता है। व्यापार में हानि रहेगी। आज आपको दवा में पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / Aaj ka rashifal 16 Aug: मेष,मकर और कुम्भ राशि वालों को होगा आज लाभ, जानिए आप का राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो