scriptaaj ka rashifal 19 जुलाई : जानिए आज किन राशि वालों को होगा फायदा | aaj ka rashifal Friday 19 July daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

aaj ka rashifal 19 जुलाई : जानिए आज किन राशि वालों को होगा फायदा

aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJul 18, 2019 / 07:08 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज पूरा दिन लगभग बहुत अच्छा बीतेगा। व्यापारिक कार्यों में सुधार होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शाम 3:00 बजे के बाद कुछ लाभ वाले कार्य भी होंगे।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। धर्म कर्म से लाभ रहेगा परिश्रम भी अधिक करना होगा। व्यापार पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। शाम को 3:00 बजे के बाद व्यापारिक हानि हो सकती है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। दिन का बहुत बड़ा हिस्सा भागदौड़ वाला और तनाव युक्त रहेगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है दवा पर पैसे खर्च हो सकते हैं। शाम 3:00 बजे के बाद धीरे-धीरे समय सामान्य शुभ हो जाएगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला है। सुबह की शुरुआत अच्छी परंतु दिमाग में तेजी यदि रहती है तो हानि हो सकती है। शाम 3:00 बजे के बाद चंद्रमा मृत्यु वाले भाव में आ जाएगा, तब परेशानियां और मानसिक कष्ट बढ़ जाएंगे।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों को आज कोई रोग परेशान कर सकता है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। शत्रु की प्रबलता रहेगी। कोई काम ऐसा ना करें कि कोर्ट कचहरी का विवाद हो जाए झगड़े को टाल दें।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा व्यवस्था सामान्य शुभ रहेगी। व्यापारिक लाभ भी रहेगा। शाम 3:00 बजे के बाद कुछ खर्चे बढ़ सकते हैं और तनाव हो सकता है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों का पूरा दिन सामान्य शुभ रहेगा। व्यापारिक स्थिति में सुधार रहेगा ।सरकारी काम बनेंगे। मित्रों संग शाम अच्छी बीतेगी। घरेलू काम की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों को पूरा दिन धन की व्यवस्था बनाने में लग सकता है। दिन की शुरुआत भगवान की आराधना से करें तो भाग्य साथ देगा। शाम तक धन की व्यवस्था हो सकती है। किसी धोखे में ना रहे, बिना पढ़े कोई हस्ताक्षर ना करें।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों को आज बौद्धिक प्रयासों से धन लाभ की स्थिति बनेगी। गीत और संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज कुछ लाभ हो सकता है। शाम आलस्य में बीतेगी। आज वायु विकार द्वारा शरीर में कष्ट रह सकता है शारीरिक दर्द से परेशान हो सकते हैं।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों को जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। जो जातक विवाह के योग्य हैं उनको विवाह के प्रस्ताव भी मिलेंगे। शाम 3:00 बजे के बाद कुछ धन की प्राप्ति भी हो सकती है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज पूरा दिन भागदौड़ वाला रहेगा तनाव हो सकता है। किसी रोग से आज आपको कष्ट होगा। शाम 3:00 बजे के बाद दिन सामान्य शुभ हो जाएगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा। सुबह से शाम 3:00 बजे तक शिक्षा व संतान हेतु समय ठीक है। जो स्त्रियां गर्भवती हैं उनको अपने गर्भ की रक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शाम 3:00 बजे के बाद व्यापार व नौकरी में कुछ तनाव हो सकता है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / aaj ka rashifal 19 जुलाई : जानिए आज किन राशि वालों को होगा फायदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो