script21 दिसंबर 2018 आज का राशिफल : मेष और कर्क राशि वालों के लिए आज बन रहा है धन लाभ का योग, जानिए अन्य राशियों का हाल | aaj ka rashifal Friday 21 december dainik horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

21 दिसंबर 2018 आज का राशिफल : मेष और कर्क राशि वालों के लिए आज बन रहा है धन लाभ का योग, जानिए अन्य राशियों का हाल

21 December 2018 Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope, Rashifal, Dainik Rashifal, आज का राशिफल, शुक्रवार को मेष और कर्क राशि के जातको को होगा धन लाभ, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीDec 21, 2018 / 12:14 pm

jitendra verma

aaj ka rashifal Friday 21 december dainik horoscope in hindi

आज का राशिफल 21 दिसंबर: मेष और कर्क राशि वालों के लिए आज बन रहा है धन लाभ का योग, जानिए अन्य राशियों का हाल

मेष (Aries)

इस राशि के जातकों का आज का दिन शुभ है। आज चन्द्रमा धन वाले भाव में है और गुरु की उस पर दृष्टि है । इस लिए धन प्राप्ति की प्रबल संभावनाएं है। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। शिव जी का ध्यान करने से और देवी जी की पूजा करने से लाभ होगा।
वृष (Taurus)

आज चन्द्रमा लग्न में है। मन प्रसन्न रह सकता है लेकिन जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। अच्छे संबंध बनाने का प्रयास करें और जीवनसाथी की सलाह को माने भविष्य में सलाह काम आएगी।
मिथुन (Gemini)

आज चन्द्रमा 12वें भाग में है। आज के दिन खर्च होने की सम्भावना है। गुरु की दृष्टि होने के कारण धन वाहन खरीदने,मकान बनाने में भी लग सकता है और आज पुराने कर्ज निपटाने का दिन है।
कर्क (Cancer)

आज चन्द्रमा लाभ वाले भाव में है और उस पर गुरु की पूर्ण दृष्टि है। बुजुर्गों की कृपा से आज धन लाभ की संभावनाएं है। प्रयास करने से सफलता मिलेगी।

सिंह (Leo)
आज चन्द्रमा दशम भाव में है। सरकारी सहायता मिलने की संभावना है। नौकरी के लिए फ़ार्म भरने वाले युवाओं के लिए आज का दिन शुभ है।

कन्या (Virgo) : आज चन्द्रमा आपके भाग्य वाले खाने में है। बुजुर्गों के प्रभाव से और पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों से काम बनेंगे। आज के दिन मंदिर अवश्य जाए।
तुला (Libra)

आज उच्च का चन्द्रमा मृत्यु वाले भाव में है इस लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा से लाभ होने की संभावना है। बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर यात्रा करने से लाभ होगा।
वृश्चिक (Scorpius)

आज चन्द्रमा सप्तम भाव में है। जीवनसाथी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की सलाह माने। भविष्य में इस सलाह से लाभ मिलने की सम्भावना है।

धनु (Sagittarius)

आज चन्द्रमा छठवे भाग में। रोग और कर्ज परेशान कर सकते है। रोग और कर्ज में धन खर्च हो सकता है।
मकर (Capricornus)

आज चन्द्रमा पंचम भाव में है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए आज का दिन शुभ है।

कुंभ (Aquarius)

आज चतुर्थ भाव में उच्च का चन्द्रमा है। आज के दिन लाभ और प्रसन्नता मिलेगी लेकिन सरकारी सहायता से आज वंचित होना पड़ सकता है।
मीन (Pisces)

आज चन्द्रमा पराक्रम वाले भाव में है इस लिए आपको आज के दिन मेहनत करनी पड़ेगी। चन्द्रमा उच्च का है और उसकी नीच की दृष्टि भाग्य वाले भाव पर है इस लिए मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / 21 दिसंबर 2018 आज का राशिफल : मेष और कर्क राशि वालों के लिए आज बन रहा है धन लाभ का योग, जानिए अन्य राशियों का हाल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो