scriptआज का राशिफल 21 जून: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन दो राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Friday 21 June daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 21 जून: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन दो राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJun 20, 2019 / 06:12 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। व्यापारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सरकारी काम थोड़ी बाधा के बाद बन जाएंगे।सुख के संसाधन जुटाए गए यश की भी प्राप्ति होगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)


वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्योदय का है। पूर्व में किए गए पुण्य आज फलित होंगे। यदि आपने कुछ पुण्य कार्य किए होंगे तो आज उनका लाभ मिल जाएगा। व्यापार ने कड़ी मेहनत करना पड़ेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज समय अनुकूल नहीं है। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। यात्रा में कष्ट संभव है।धन हानि हो सकती है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। मन प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेखकों और कवियों के लिए आज का समय उत्तम रहेगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)


सिंह राशि के जातकों के लिए आज समय बहुत अच्छा नहीं है। रोग परेशान कर सकते हैं। दवा में धन खर्च होगा। शत्रु कष्ट दे सकता है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा परीक्षा के लिए समय उत्तम रहेगा। व्यापारी वर्ग आज लाभ में रहेगा। युवा वर्ग आज दोस्ती में समय व्यतीत करेगा। प्रणय संबंध बन सकते हैं।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों का दिन आज सामान्य है। कोई व्यक्ति छोटा सा तनाव देकर जाएगा। व्यापार अच्छा रहेगा। नवीन व्यापारिक संबंध बनेंगे। नौकरी वाले लोग लाभ में रहेंगे। सरकारी कार्यों में अफसरों का सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य हेतु अभी समय उत्तम नहीं है। आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा तब धन की प्राप्ति होगी। समय भाग्योदय कारक है। पूर्व में किया के पुण्य का आज लाभ होगा। मृत्यु भाव में तीन ग्रह हैं जो कि कष्ट दे सकते हैं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)


धनु राशि के जातकों के लिए आज बुद्धि विवेक से धन लाभ की संभावनाएं हैं। इस समय आप तनावों से घिरे हुए हैं फिर भी आज लाभ हो सकता है। धैर्य के साथ अच्छे समय की प्रतीक्षा करें।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। शरीर में अंदर हल्का बुखार होने की संभावनाएं हैं। फिर भी मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सानिध्य और सहयोग प्राप्त होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी। मन परेशान रहेगा। सर्दी और गर्मी से कष्ट होने की संभावना है। कोर्ट कचहरी से बचें। शाम तक कुछ लाभ होने की आशा है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को आज धन लाभ हो सकता है। शिक्षा की दिशा में यदि कोई प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। यदि विवाहित हैं और संतान प्राप्ति की दिशा की ओर बढ़ रहे हैं तो आज इसका योग है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 21 जून: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन दो राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो