आज का राशिफल 01 जुलाई : भोलेनाथ की कृपा से मेष,कर्क और कन्या वालों को होगा लाभ ,जानिए आपका राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों का आज समय सार्वजनिक कार्यक्रमों में बीतेगा। धन की प्राप्ति संभव है। वाहन पर भी कुछ खर्च करना होगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों के आज मन में प्रसन्नता रहेगी। दिन सामान्य बीतेगा। आज परिश्रम सामान्य दिनों की तुलना में अधिक करना पड़ेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज खर्च का दिन है। जमा पूंजी में कमी आएगी। जेब खाली खाली रहेगी।
किसी की बीमारी अथवा मुकदमे में पैसे का खर्च हो सकता है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज ज्ञान और बुद्धि के प्रयोग से धन का आगमन सुनिश्चित है। आज कुछ लाभ होगा। धन कमाने में ईमानदारी बरतें। मन आपको बेईमानी की ओर ले जा सकता है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों को आज सरकारी कार्यों से बाहर जाना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी भी जाना हो सकता है। निकट भविष्य में आपके काम करने की सीट बदल सकती है।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों को आज पूर्व संचित पुण्य से लाभ हो सकता है। शिक्षा संबंधी कार्य बनेंगे। बौद्धिक कार्यों से लाभ होगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि का चंद्रमा आज मृत्यु भाव में है। मन परेशान हो सकता है। व्यर्थ का तनाव हो सकता है। कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। आज हानि हो सकती है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातक जो विवाह के योग्य हैं उनके विवाह की बात आज चलेगी। रिश्ते वाले आ सकते हैं। आपके भाग्य में आज कमी रहेगी अपने पूजा-पाठ को बढ़ा दें।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों को आज रोग से कष्ट हो सकता है।यदि कोई पुराना कर्ज है तो आज समस्या होगी। लोग परेशान कर सकते हैं। आज मन अच्छा नहीं रहेगा। आमदनी कम खर्चा अधिक होगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों का आज का दिन शिक्षा परीक्षा के लिए शुभ है। व्यापारिक लाभ हो सकता है।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों का आज घर में किसी का स्वास्थ्य खराब होने से मन पीड़ित रह सकता है। व्यापार और नौकरी को लेकर मन अच्छा ना रहे।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातक आज पूजा पाठ से अच्छी ऊर्जा प्राप्त कर अपना काम बना सकते हैं। शिक्षा परीक्षा के लिए दिन सामान्य है। परिश्रम रोजाना से अधिक करना पड़ेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
अब पाइए अपने शहर ( Bareilly News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज