script18 फरवरी 2019 आज का राशिफल : भगवान शिव की कृपा से आज मिथुन और कन्या वालों को होगा लाभ, धनु वाले रहें सावधान | aaj ka rashifal Monday 18 February dainik horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

18 फरवरी 2019 आज का राशिफल : भगवान शिव की कृपा से आज मिथुन और कन्या वालों को होगा लाभ, धनु वाले रहें सावधान

18 फरवरी 2019 सोमवार को किन राशियों पर होगी भगवान शिव की कृपा, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे, जानिए आज की सभी राशियों का दैनिक राशिफल

बरेलीFeb 18, 2019 / 12:20 pm

Bhanu Pratap

rashifal

आज का राशिफल 18 फरवरी : भगवान शिव की कृपा से आज मिथुन और कन्या वालों को होगा लाभ, धनु वाले रहें सावधान,जानिए आज का राशिफल

मेष (Aries)

इस राशि के जातकों को आज घर की सुख सुविधाओं को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। वाहन से दिक्क्त हो सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। पूजा पाठ से लाभ होगा।

वृष (Taurus)
इस राशि के जातकों को आज के दिन परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। व्यापार में सामान्य मंदी रहेगी। नौकर साथ नहीं देंगे।

मिथुन (Gemini)

इस राशि के जातकों को आज अचानक धन लाभ होगा। धन जाएगा भी। कमीशन और ट्रांसपोर्ट का काम करने वालों के लिए शुभ समय है।
कर्क (Cancer)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। मन परेशान रह सकता है। जीवनसाथी से विवाद की सम्भावना है। शरीर में दर्द भी हो सकता है।

सिंह (Leo)
इस राशि के जातकों को आज फालतू खर्च और भ्रमण करना पड़ सकता है। हाथ तंग रहेगा। कोर्ट कचहरी और थाना पुलिस से आज बचें।

कन्या (Virgo)

इस राशि के जातकों को आज अचानक धन का लाभ होगा। ट्रांसपोर्ट का कार्य करने वाले लाभ में रहेंगे।
तुला (Libra)

इस राशि के जातकों के आज सरकारी कार्य बनने में उलझन रहेगी। नौकरी वालों को भी परेशानी हो सकती है। कमीशन का कार्य करने वाले लाभ में रहेंगे।

वृश्चिक (Scorpius)
इस राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। पूजा पाठ करने वालों को लाभ होगा।

धनु (Sagittarius)

इस राशि के जातकों का आज चन्द्रमा राहू के साथ मृत्यु भाव में है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। जल से आज हानि सम्भव है।
मकर (Capricornus)

इस राशि के जातकों के जीवनसाथी कष्ट हो सकता है। शरीर में दर्द रह सकता है। अनैतिक संबंधों से दूर रहें।

कुंभ (Aquarius)

इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। दवा- कर्ज से परेशानी हो सकती है।
मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों को आज शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी बाधा का सामना करना पड़ सकता है। समय से पहले घर से निकले। अचानक लाभ की संभावना है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो