scriptआज का राशिफल 08 जून : शनिदेव की कृपा से आज मिथुन और कन्या वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Saturday 08 June daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 08 जून : शनिदेव की कृपा से आज मिथुन और कन्या वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJun 07, 2019 / 04:14 pm

jitendra verma

Rashifal

आज का राशिफल 08 जून : शनिदेव की कृपा से आज मिथुन और कन्या वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)


इस राशि के जातकों को परिश्रम अधिक करना होगा। सुख, प्रसिद्धि और यश बढ़ेगा। माता जी के हित में कार्य करें। धर्म के द्वारा व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों को आज धन प्राप्ति के लिए परिश्रम करना होगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। भाग्य साथ नहीं देगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि वाले जातक आज धन प्राप्ति कैसे हो इस पर विचार करेंगे। बुरी संगत और बुरे विचार से दूर रहें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
इस राशि वाले जातकों के आज मन में शुभ विचार आएँगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बढ़े खर्च को लेकर चिंता रहेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

इस राशि के जातकों का धन घूमने फिरने पर खर्च होगा। ठंडी वस्तुओं के व्यापारी लाभ में रहेंगे। जेब खाली खाली सी रहेगी।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों के लिए आज लाभ प्राप्ति का दिन है। आज व्यापार को नई धार देने का दिन है। रोजगार के साधन प्राप्त होंगे।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। अफसर अनुकूल रहेंगे और सरकारी कार्य बनेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। पूर्व में सृजित पुण्य कार्यों का आज लाभ मिलेगा। धर्म कर्म से लाभ होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
इस राशि के जातकों का आज मन परेशान रहेगा। यात्रा के योग हैं। जीवनसाथी की राय से कार्य करें तो समस्या कम होगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
इस राशि के जातकों का आज मन शांत रहेगा। नींद अच्छी आएगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। ज्ञान में बढोत्तरी होगी।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
इस राशि के जातक को आज सर्दी गर्मी के रोग परेशान कर सकते हैं। गर्मी के कारण आँख के रोग कष्ट दे सकते हैं। कर्ज और मर्ज परेशान करेंगे।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वाले जातकों को आज संतान और मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के लिए समय शुभ है।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 08 जून : शनिदेव की कृपा से आज मिथुन और कन्या वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो