scriptaaj ka rashifal 13 जुलाई : तुला और कुम्भ वालों पर रहेगी आज शनिदेव की कृपा,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Saturday 13 July daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

aaj ka rashifal 13 जुलाई : तुला और कुम्भ वालों पर रहेगी आज शनिदेव की कृपा,जानिए आपका राशिफल

aaj ka rashifal जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJul 12, 2019 / 07:24 pm

jitendra verma

rashifal

aaj ka rashifal 13 जुलाई : तुला और कुम्भ वालों पर रहेगी आज शनिदेव की कृपा,जानिए आपका राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। प्रसिद्धि व सुख में कमी हो सकती है। वाहन खराब हो सकता है। यदि आप पूजा पाठ करके घर से निकलेंगे तो भाग्य साथ दे सकता है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों का आज किया गया परिश्रम सफल हो सकता है। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात आज चल सकती है। व्यापारियों का व्यापार मंदा रहेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं रहेगा। आज जमा धन पूंजी में कमी हो सकती है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है बीमारी में पैसे लग सकते हैं। जीवनसाथी को शरीर में दर्द की शिकायत हो सकती है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज शिक्षा परीक्षा की व्यवस्था उत्तम रहेगी। मन थोड़ा अशांत रहेगा परंतु धार्मिक विचार के मित्रों के संग रहने से लाभ होगा। आज लाभ भी हो सकता है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के आज सुख में कमी हो सकती है। धन की कमी भी महसूस होगी। मान प्रतिष्ठा और सम्मान में भी कमी होने की संभावनाएं हैं परंतु व्यापार उत्तम रहेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के आज लाभ की दिशा में किए जा रहे प्रयास सफल होते दिख रहे हैं। भाग्य साथ देगा और आपको छोटे भाई-बहनों तथा नौकरों का भी सहयोग मिलेगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को आज व्यापारिक धन लाभ हो सकता है परंतु व्यापार की गति मंदी रहेगी परिश्रम अधिक करना होगा तभी लाभ होगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज भाग्य बस मन प्रसन्न नहीं रहेगा। धर्म-कर्म बढ़ेगा। जो जातक विवाह योग्य हैं उन व्यक्तियों का विवाह का प्रस्ताव आ जा सकता है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज समय अच्छा नहीं है। तनावपूर्ण दिन रह सकता है।यदि आपने पीछे उधार लिया है तो आज उधार वाले आपको परेशान कर सकते हैं। आपको पुराना कर्ज चुकाने के लिए नया कर्ज लेना पड़ सकता है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज लाभ की कुछ स्थिति बन सकती है परंतु वह धार्मिक लाभ होगा और धर्म में खर्च हो सकता है धन।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन लगभग ठीक है। सरकारी कार्य हेतु आज दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी और धन लाभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए भाग्य बस धर्म-कर्म में मन लगेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। दिन का प्रारंभ आप ईश्वर की आराधना से करें तो सब कार्य धीरे-धीरे सही होंगे।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / aaj ka rashifal 13 जुलाई : तुला और कुम्भ वालों पर रहेगी आज शनिदेव की कृपा,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो