scriptआज का राशिफल 19 मई : बुद्ध ने किया राशि परिवर्तन, इन राशि वालों की खुल रही है किस्मत,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Sunday 19 May daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 19 मई : बुद्ध ने किया राशि परिवर्तन, इन राशि वालों की खुल रही है किस्मत,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीMay 18, 2019 / 04:18 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों के सुख में कमी आएगी। माता जी को कष्ट हो सकता है। हल्का तनाव हो सकता है। यात्रा से धन लाभ सम्भव है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण रोग में धन खर्च होगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों की आज छोटे भाई बहन से नोक झोंक हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विवाह योग्य जातकों की आज विवाह की बात चल सकती है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण बुद्धि विवेक के प्रयोग से धन प्राप्ति सम्भव है।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज धन हानि के योग है। कर्ज चुकाने में धन खर्च हो सकता है। रोग और शत्रु से आज कष्ट हो सकता है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य हानि और प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातकों का दिन मित्रों के साथ व्यतीत होगा। अगर बुजुर्गों की बात मानेंगे तो व्यापार में लाभ सम्भव है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण छोटे भाई बहन को लाभ होगा।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

जनसम्पर्क के कार्यों में आज निराशा मिलेगी। प्रसिद्धि में कमी आएगी। कुछ तनाव हो सकता है। व्यापार में लाभ होगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी और पिता से लाभ होगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

इस राशि के जातकों को आज लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। भाग्य साथ देगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण धर्म कर्म में रूचि रहेगी।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

इस राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ का दिन है। सरकारी व्यक्तियों को आज अचानक धन लाभ हो सकता है। रिश्वत से बचें। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण भाग्य साथ नहीं देगा।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वालों का आज मन परेशान रहेगा। आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण जीवनसाथी को लाभ होगा। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

इस राशि के जातकों का आज 12वां चन्द्रमा है। आज का दिन तनाव वाला रहेगा। पूर्व में लिए गए कर्ज से परेशानी हो सकती है। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण व्यापार में कमी आएगी।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातकों के जीवनसाथी को आज लाभ हो सकता है। धार्मिक यात्रा से लाभ होगा। संतान को आज लाभ होगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण संतान के भाग्य में वृद्धि होगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातकों के सरकारी कार्य देर से बनेंगे। सुख में बढ़ोत्तरी होगी। धन सरकारी कार्यों में खर्च होगा। व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण सुख में कमी आएगी।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज संतान को कुछ लाभ हो सकता है। मित्र धर्म कर्म में सहयोग करेंगे। परिश्रम अधिक करना होगा। बुद्ध के राशि परिवर्तन के कारण परिश्रम अधिक करना होगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 19 मई : बुद्ध ने किया राशि परिवर्तन, इन राशि वालों की खुल रही है किस्मत,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो