scriptआज का राशिफल 10 मार्च : सूर्य देव की कृपा से मिथुन,कर्क और मीन वालों की खुल रही है किस्मत, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Sunday10 March daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 10 मार्च : सूर्य देव की कृपा से मिथुन,कर्क और मीन वालों की खुल रही है किस्मत, जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीMar 09, 2019 / 04:46 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

इस राशि के जातकों के मन में उत्साह रहेगा। हल्का बुखार भी आ सकता है। गुस्से को नियंत्रण में रखें। धर्म में रूचि बढ़ेगी।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

इस राशि के जातकों को आज के दिन झगड़े और किसी भी विवाद से बचना चाहिए। फालतू खर्च बढ़ेगा। यात्रा भी करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखे।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

इस राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है। अग्नि से जुडी चीजों से लाभ होगा। चिकित्स्कों के लिए दिन अच्छा है। शिक्षा परीक्षा के लिए समय शुभ है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

इस राशि के जातक को आज व्यापार में सफलता मिलेगी। सरकारी ठेकेदार लाभ में रहेंगे। चिकत्स्कों के लिए दिन शुभ है।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
इस राशि के जातकों को आज धर्म कर्म से लाभ होगा। पूर्व में सृजित पुण्य का आज फल मिलेगा। छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा। पराक्रम में बढ़ोत्तरी होगी।

कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
इस राशि के जातक वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज चन्द्रमा मृत्यु के भाव में है। चोट लगने का भय है। ।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
इस राशि के जातकों का आज जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज और शत्रु से परेशानी हो सकती है।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

शिक्षा के लिए इस राशि के जातकों का दिन शुभ है। चिकित्सा क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ होगा। व्यापार में मुनाफा होगा।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। छोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। पब्लिक सेक्टर के कार्य बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठता बढ़ेगी।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

इस राशि के जातकों को आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। पराक्रम और उत्साह में बढोत्तरी होगी। नौकरों और छोटे भाई का सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ के योग है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आज धन लाभ के योग है। कर्ज में डूबा धन वापस आएगा। वाणी में तेजी रहेगी। पिता को लाभ होगा। प्रसिद्धि बढ़ेगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 10 मार्च : सूर्य देव की कृपा से मिथुन,कर्क और मीन वालों की खुल रही है किस्मत, जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो