script04 जुलाई 2019 आज का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज मिथुन और कन्या राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal thursday 04 July daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

04 जुलाई 2019 आज का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज मिथुन और कन्या राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल

04 जुलाई 2019 को आज के राशिफल के अनुसार मिथुन और कन्या राशि के जातको के लिए बन रहा है लाभ योग, जानिए राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJul 04, 2019 / 01:41 pm

jitendra verma

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

मेष राशि के जातकों के लिए आज पूरा दिन घरेलू व्यवस्थाओं को देखने में लगेगा। सुख सुविधाएं भरपूर रहेंगे। आपके अच्छे कार्य की प्रसिद्धि होगी। चौथा चंद्रमा है इसलिए कोई व्यक्ति थोड़ी सी टेंशन भी देकर जाएगा। झगड़े से बचें।
वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज परिश्रम करने का दिन है। किसी भी काम में परिश्रम अधिक करना होगा। परिश्रम की तुलना में परिणाम नहीं मिलेगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आपके पूर्व कर्मों का फल आज प्राप्त होगा।
मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के योग हैं। धन आज रुकेगा नहीं वह कर्ज चुकाने में जा सकता है। खानदान का सहयोग मिलेगा। तेज गर्मी की वजह से सीधी आंख में परेशानी हो सकती है।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

कर्क राशि के जातकों का आज स्वास्थ्य बहुत बढ़िया नहीं रहेगा फिर भी मन प्रसन्न रहेगा। शरीर में दर्द बुखार हो सकता है। यदि आप विवाहित हैं तो जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आमदनी के लिए ठीक नहीं है। खर्चा अधिक होगा। आप कोर्ट कचहरी के कामों को निपटा सकते हैं।
कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

कन्या राशि के जातक आज लाभ में रहेंगे। न्यायालय से जुड़े व्यक्ति जैसे कि वकील इत्यादि लाभ में रहेंगे। सुख में वृद्धि होगी और प्रसिद्धि बढ़ेगी।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

तुला राशि के जातकों के आज सरकारी काम बनेंगे। अफसर नाराज होने के बावजूद आपका हित करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। दूध और दही का कारोबार करने वाले आज विशेष लाभ में रहेंगे।
वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वृश्चिक राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में भी रुचि बढ़ी रहेगी। पूर्व संचित कर्मों का श्रेष्ठ फल आज मिलेगा। स्वास्थ्य का अभी भी आपको ध्यान रखना है।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

धनु राशि के जातकों का चंद्रमा आज मृत्यु भाव में है, इसलिए कार्य सोच समझ कर करें हानि हो सकती है। गहरे जल में ना जाएं। खर्चा अधिक होगा। रोग और ऋण की वृद्धि हो सकती है।
मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

मकर राशि के जातकों के दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। बुद्धि ठीक ठीक काम करेगी। स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा।
कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ राशि के जातकों के आज रोग में वृद्धि हो सकती है।कर्ज भी बढ़ सकता है। दवा में खर्चा हो सकता है। आपको झगड़े से बचना है वरना कोर्ट कचहरी हो सकती है। शत्रुओं से सावधानी रखें। आज खर्चे का दिन है।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक है। शिक्षा परीक्षा के लिए समय शुभ रहेगा। व्यापार में भी लाभ होगा। मित्र साथ देंगे। संतान आपका कहना मानेगी।
प्रस्तुति

पंडित राकेश पांडे

9837235505

Home / Bareilly / 04 जुलाई 2019 आज का राशिफल : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज मिथुन और कन्या राशि वालों की खुलेगी किस्मत, जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो